Breaking
30 Nov 2026, Mon

Samsung Galaxy A27 5G लॉन्च, 6 साल तक मिलेगा Android अपडेट और दमदार फीचर्स

सैमसंग ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है, जिसका नाम Samsung Galaxy A27 5G है. साथ ही कंपनी ने ऐलान किया है कि इसके साथ 6 साल के लिए एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर का अपडेट मिलेगा. इसमें क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 6 जेन का इस्तेमाल किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Samsung Galaxy A27 5G की पहली सेल 3 जुलाई से शुरू होगी. इसको मल्टीपल कलर वेरिएंट में लॉन्च किया है और कीमत का अभी ऐलान नहीं किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

ये भी पढ़ें :  आज आधी रात से शुरू हो रहे हैं पंचक, इन कामों से रखें दूरी वरना बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Samsung Galaxy A27 5G में पंच होल कैमरा कटआउट दिया गया है. वहीं A सीरीज में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस सुपर AMOLED इनफिनिटी ओ डिस्प्ले दिया गया है. इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट्स मिलता है.

Samsung Galaxy A27 5G का प्रोसेसर
Samsung Galaxy A27 5G में क्वालकॉम का स्नेपड्रेगन 6 जेन 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो 4nm पर प्रोसेस करके तैयार किया गया है.  इसमें मैक्सिमम 8GB Ram और 256GB स्टोरेज मिलती है. इसकी मदद से ज्यादा ऐप्स, गेम्स और मीडिया फाइल्स को फोन में स्टोर कर सकेंगे. इसमें 2TB तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगा सकते हैं.

ये भी पढ़ें :  डिजिटल महाकुंभ : रेलवे कर्मियों के जैकेट को स्कैन करके आराम से सफर करें

Samsung Galaxy A27 5G का कैमरा
Samsung Galaxy A27 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है, जो OIS के साथ आता है. 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल का लेंस मलता है. 2 मेगापि्सल का मेक्रो लेंस दिया है, जो क्लोज शॉट्स के काम आएगा. 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

ये भी पढ़ें :  1 अप्रैल की डेडलाइन, अभी तक खाली पड़े ठेके, एमपी में शराब नीलामी का 8वां राउंड शुरू, जानें क्या है नया दांव

Samsung Galaxy A27 5G की बैटरी और अन्य फीचर्स
Samsung Galaxy A27 5G में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 25W के फास्ट चार्जर के साथ आता है. इस हैंडसेट के साथ कई स्मार्ट फीचर्स मिलेंगे. यह फोन एंड्रॉयड 16 के साथ One UI 8.5 के साथ आता है. साथ ही कंपनी ने वादा किया है का आने वाले 5 साल तक तक एंड्रॉयड ओएस का अपडेट दिया जाएगा.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *