FIFA वर्ल्ड कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. दो बार की वर्ल्ड चैम्पियन उरुग्वे का सफर ग्रुप चरण में ही समाप्त हो गया है, जबकि पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही केप वर्डे ने इतिहास रचते हुए राउंड ऑफ 32 में जगह बना ली है।
शनिवार (27 जून) को एस्टाडियो ग्वाडलजारा में आयोजित ग्रुप H के निर्णायक मुकाबले में स्पेन ने एलेक्स बेना के पहले हाफ में किए गए गोल की बदौलत उरुग्वे को 1-0 से हरा दिया. इस हार के साथ उरुग्वे की टीम नॉकआउट की दौड़ से बाहर हो गई. पिछले वर्ल्ड कप में भी उरुग्वे के साथ ऐसा ही वाकया हुआ था।
दूसरी ओर शनिवार को ही ह्यूस्टन के ह्यूस्टन स्टेडियम में केप वर्डे और सऊदी अरब के बीच खेला गया मुकाबला 0-0 से ड्रॉ रहा. यह परिणाम केप वर्डे के लिए पर्याप्त साबित हुआ और टीम ने तीनों ग्रुप मैच ड्रॉ खेलकर तीन अंकों के साथ ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
स्पेन सात अंकों के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि उरुग्वे और सऊदी अरब दो-दो अंकों के साथ FIFA वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं।
करीब पांच लाख की आबादी वाले छोटे से अफ्रीकी द्वीपीय देश केप वर्डे ने अपने पहले ही वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने पहले स्पेन को रोका, फिर उरुग्वे के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला और आखिर में सऊदी अरब के खिलाफ एक अंक लेकर इतिहास रच दिया। अब राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे का सामना मौजूदा वर्ल्ड चैम्पियन अर्जेंटीना से होगा. वहीं स्पेन अगले दौर में ग्रुप J की उपविजेता टीम से भिड़ेगा।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com