Breaking
21 Nov 2026, Sat

US Open Badminton 2026: किदांबी श्रीकांत का खिताबी सपना टूटा, फाइनल में सू ली-यांग से मिली हार

नई दिल्ली
 भारतीय अनुभवी शटलर किदांबी श्रीकांत का सीजन का पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया है। US Open Super 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के एक बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में 33 साल के श्रीकांत को रनर-अप बनकर ही संतोष करना पड़ा।

तीन गेम तक चले इस खेल में चीनी ताइपे के सू ली-यांग ने पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 श्रीकांत को करारी शिकस्त दी। एक घंटे से ज्यादा चले इस महामुकाबले में श्रीकांत को 15-21, 21-16, 9-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह सू ली-यांग ने अपने करियर का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब जीता। वहीं, श्रीकांत के लिए इस सीजन का ये पहला फाइनल मैच था। 

पहले गेम में सू ने मारी बाजी
मैच की शुरुआत में श्रीकांत ने शानदार रफ्तार दिखाई, लेकिन नेट पर हुई एक गलती उनको भारी पड़ी। दरअसल, नेट के ऊपर शॉट खेलने के प्रयास में श्रीकांत का रैकेट नेट के पार चला गया था, जिसके बाद इस अनफोर्स्ड एरर का फायदा सू ने उठाया और लगातार अंक बटोरते हुए 7-2 की बढ़त बना ली।  इसके बाद भारतीय शटलर श्रीकांत ने जबरदस्त कमबैक करते हुए अगले 11 में से 8 अंक जीते और स्कोर 10-10 की बराबरी पर ला दिया। मिड-गेम ब्रेक तक श्रीकांत 11-10 से आगे थे।

ये भी पढ़ें :  भारत-आस्ट्रेलिया टी20 मैच की टिकटें कल से ऑनलाइन

ब्रेक के बाद सू का पलटवार
ब्रेक के बाद चीनी ताइपे के खिलाड़ी ने रैलियों की रफ्तार बढ़ाई और श्रीकांत को गलतियां करने पर मजबूर किया। सू ने 17-12 की बढ़त बनाई और आखिरकार 17 मिनट में यह गेम 21-15 से अपने नाम कर लिया।

दूसरे गेम में श्रीकांत का पलटवार
दूसरे गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच एक-एक अंक के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली। स्कोर 4-4 से बराबर होने के बाद श्रीकांत ने लगातार तीन अंक बटोरकर 7-4 की लीड ली। सू ने 8-8 से वापसी की कोशिश की, लेकिन श्रीकांत अपने बेहतरीन नेट प्ले की बदौलत ब्रेक तक 11-8 से आगे रहे। ब्रेक के बाद सू ने कुछ दमदार स्मैश लगाए, लेकिन श्रीकांत ने धैर्य बनाए रखा और स्कोर 18-13 कर दिया।

ये भी पढ़ें :  कटक में हार्दिक के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से सूर्या ब्रिगेड ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराया

सू की गलतियों की बदौलत श्रीकांत को 7 गेम प्वाइंट मिले। हालांकि सू ने 3 गेम प्वाइंट बचाए, लेकिन श्रीकांत ने एक दमदार डाउन-द-लाइन स्मैश मारकर दूसरा गेम 21-16 से जीता और मैच में 1-1 की बराबरी कर ली।

तीसरा गेम में सू का आक्रामक रुख
निर्णायक गेम में सू ली-यांग ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने सटीक स्मैश की मदद से 4-1 की बढ़त बना ली। श्रीकांत ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन लगातार होती गलतियों के कारण सू ब्रेक तक 11-7 से आगे हो गए। ब्रेक के बाद सू ने मैच पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया और लीड को 15-7 और फिर 18-8 कर दिया।

ये भी पढ़ें :  क्लब विश्व कप खेलेंगे लियोनेल मेस्सी

श्रीकांत के शॉट्स लगातार कोर्ट से बाहर जाते रहे, जिससे सू को 12 चैंपियनशिप प्वाइंट मिल गए। श्रीकांत ने एक प्वाइंट बचाया, लेकिन अगली ही रैली में सू ने विनिंग शॉट खेलकर मुकाबला 21-9 से अपने नाम कर लिया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *