Breaking
26 Nov 2026, Thu

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ के टिकट 47 हजार तक पहुंचे, फैंस में जबरदस्त क्रेज

 

हॉलीवुड फिल्म 'द ओडिसी' दुनिया भर में इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है। क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म हमेशा चर्चा का विषय बनती है। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हैं। यही वजह है कि 'द ओडिसी' को लेकर काफी क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टिकट बेचने वाले (स्केल्पर्स) पहले दिन के टिकट 500 डॉलर (लगभग 47500 रुपये) तक में बेच रहे हैं।

फिल्म के लिए दीवाने हैं फैंस
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' के लिए फैंस की दीवानगी चरम पर है। पिछले महीने जब इसके टिकट की बिक्री शुरू हुई, तो कई टिकटिंग साइट्स क्रैश हो गईं। एसोसिएटेड प्रेस के मुताबिक न्यूयॉर्क में एएमसी लिंकन स्क्वायर और लॉस एंजिल्स में एएमसी सिटीवॉक जैसी मशहूर जगहों पर हफ्तों तक के टिकट लगभग बिक चुके हैं। इसके बावजूद लोग इन मशहूर जगहों पर सीट पाने की कोशिश कर रहे हैं। एपी के मुताबिक ईबे पर टिकट बेचने वाले 500 डॉलर (47500 रुपये) से ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने की कोशिश कर रहे हैं।
दुलकर सलमान ने रिवील किया नई फिल्म का टाइटल, पहले पोस्टर में पूजा हेगड़े के साथ रोमांटिक अंदाज में दिखे एक्टर

ये भी पढ़ें :  एवेंजर्स: डूम्‍सडे और सीक्रेट वॉर्स पोस्‍टपोन, बढ़ा इंतजार

भारत में कितनी है टिकटों की कीमत?
भारत में, 'द ओडिसी' के आइमैक्स टिकटों की बिक्री रिलीज से एक महीने पहले ही शुरू हो गई थी। फिल्म की रिलीज में एक हफ्ता बाकी है। मुंबई और दिल्ली जैसे शहरों में प्रीमियम टिकट की कीमत 3300 रुपये तक है। ज्यादातर थिएटरों में टिकट बिक चुके हैं

ये भी पढ़ें :  आईपीएल के पांच मैचों के बाद ऑरेंज कैप की रेस में ईशान किशन आगे, और पर्पल कैप पर किसका कब्जा है?

महाकाव्य पर आधारित है फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म 'द ओडिसी' होमर की ग्रीक महाकाव्य पर आधारित है, जिसे 2500 साल से भी पहले लिखा गया था। बताया जाता है कि यह साहित्य की सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली रचनाओं में से एक पर आधारित है।

कब रिलीज होगी फिल्म?
'द ओडिसी' में मैट डेमन, इथाका के पौराणिक राजा ओडिसियस की भूमिका में हैं। यह फिल्म ट्रोजन युद्ध के बाद उनके घर लौटने की खतरनाक यात्रा को दिखाती है। फिल्म में ऐनी हैथवे, टॉम हॉलैंड, जेंडया, रॉबर्ट पैटिनसन और चार्लीज थेरॉन भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'द ओडिसी' 17 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें :  कपिल शर्मा शो विवाद पर बोले सुनील पाल, समय रैना के जोक्स से हुए नाराज

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *