Breaking
28 Nov 2026, Sat

अलवर बाला किला मार्ग का होगा कायाकल्प, जुलाई से शुरू होगा निर्माण कार्य

अलवर
अलवर के ऐतिहासिक बाला किला जाने वाले रास्ते की सूरत अब जल्द ही बदलने वाली है। बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए इस पहाड़ी मार्ग को स्थायी रूप से ठीक करने के लिए PWD ने जयपुर की एक निर्माण एजेंसी को टेंडर जारी कर दिया है। विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इसी महीने यानी जुलाई 2026 से ही सड़क बनाने का काम धरातल पर शुरू हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में नए साल के तोहफे के रूप में यह मार्ग आम जनता और वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।

दो साल से बंद थी वाहनों की आवाजाही
आपको बता दें कि करीब दो साल पहले बारिश के चलते भूस्खलन (लैंडस्लाइड) होने से बाला किला मार्ग पूरी तरह टूट गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इस रास्ते पर वाहनों की एंट्री बंद कर दी थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने करीब एक करोड़ रुपये खर्च करके अस्थाई रूप से मिट्टी के कट्टे लगवाकर रास्ता चालू करने की कोशिश की थी। इस जुगाड़ के सहारे बमुश्किल करणी माता का मेला तो संपन्न हो गया, लेकिन इस समस्या का कोई परमानेंट इलाज नहीं मिल पा रहा था। काफी समय तक योजना बनाने के बाद अब विभाग ने इसके पक्के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है।

ये भी पढ़ें :  काठमांडू में कर्फ्यू और निषेधाज्ञा हटी, पूर्व न्यायाधीश कार्की ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद की शपथ ली

एक्सपर्ट कंपनी को मिला काम
पहाड़ी रास्ता होने के कारण इस सड़क को बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए PWD ने इस काम का ठेका जयपुर की एक ऐसी एजेंसी को दिया है, जिसके पास पहाड़ी क्षेत्रों और भूस्खलन (लैंडस्लाइड प्रोन) वाले इलाकों में काम करने का बेहतरीन पुराना अनुभव है। यह कंपनी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर सड़क को इस तरह मजबूत बनाएगी ताकि भविष्य में भारी बारिश होने पर भी यहां दोबारा लैंडस्लाइड का खतरा न रहे।

ये भी पढ़ें :  जयपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: 75 शिक्षकों को मिला मानवीय गौरव

पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत
बाला किला अलवर का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है, जहां रोजाना सैकड़ों की संख्या में लोग घूमने आते हैं। रास्ता बंद होने के कारण पर्यटकों और प्रकृति प्रेमियों को किले तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। अब इस पक्की सड़क के बनने से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किले के आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। प्रशासन का लक्ष्य है कि तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा कर जनता को समर्पित किया जाए।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान पंचायत चुनाव की आरक्षण लॉटरी की तारीख तय, 23 सितंबर को जिला स्तर पर होगा निर्धारण

बाला किला मार्ग निर्माण के लिए वर्कऑर्डर जारी कर दिया गया है। सात माह में यह कार्य पूरा हो जाएगा – अल्का व्यास, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *