Breaking
29 Nov 2026, Sun

तवानगर में दो महीने बाद फिर शुरू हुई क्रूज और बोटिंग सेवाएं

 इटारसी
मध्य प्रदेश के लोकप्रिय पर्यटन स्थल तवानगर में पर्यटकों के लिए राहत भरी खबर है। करीब दो महीने के अंतराल के बाद शनिवार से मध्य प्रदेश पर्यटन निगम द्वारा संचालित क्रूज, जलपरी और मोटरबोट का संचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है। जबलपुर के बरगी जलाशय में एक मई को हुए क्रूज हादसे के बाद सुरक्षा कारणों से पूरे प्रदेश के बोट क्लबों और जल क्रीड़ा गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगा दी गई थी।

अब व्यापक सुरक्षा जांच और सभी मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित होने के बाद तवा डैम के बैकवॉटर में बोटिंग की अनुमति फिर से दे दी गई है।

ये भी पढ़ें :  जबलपुर में रोहिंग्या के कारण मकान बिक रहे, लोग गंदगी और शराबखोरी से परेशान

एनआईडब्ल्यूएस की टीम ने परखी सुरक्षा व्यवस्था
बोटिंग संचालन को दोबारा शुरू करने से पहले गोवा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वॉटर स्पोर्ट्स (NIWS) की विशेषज्ञ टीम ने तवा रिसोर्ट और बोट क्लब का विस्तृत निरीक्षण किया। टीम ने बोटिंग से जुड़े सुरक्षा उपकरणों, संचालन प्रणाली और आपातकालीन व्यवस्थाओं की तकनीकी जांच की।

निरीक्षण के दौरान सुझाए गए सभी आवश्यक सुधार पूरे किए गए। इसके बाद विशेषज्ञों ने बोटिंग संचालन को सुरक्षित मानते हुए अनुमति प्रदान कर दी।

ये भी पढ़ें :  छिंदवाड़ा में सड़क हादसा, अयोध्या दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 15 यात्री घायल

सुरक्षा मानकों के बाद मिली संचालन की मंजूरी
बरगी हादसे के बाद राज्य सरकार ने पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी बोट क्लबों का निरीक्षण कराने का निर्णय लिया था। निरीक्षण में सामने आई तकनीकी कमियों को दूर करने के बाद चरणबद्ध तरीके से बोटिंग गतिविधियों को फिर शुरू किया जा रहा है।

इसी क्रम में मध्य प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा संचालित तवा बोट क्लब भी अब पर्यटकों के लिए फिर से खोल दिया गया है। यहां आने वाले पर्यटक एक बार फिर क्रूज, जलपरी और मोटरबोट की सैर का आनंद ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  केंद्र ने राज्यों को कर राजस्व के रूप में 4.28 लाख करोड़ से अधिक राशि ट्रांसफर की

पर्यटकों की सुरक्षा विभाग की प्राथमिकता है। तवा रिसॉर्ट बोट क्लब में सभी सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया गया है। पर्यटक पूर्ण सुरक्षा के साथ बोटिंग का अब आनंद ले सकेंगे। मानसून के दौरान तवा डैम का मनमोहक प्राकृतिक सौंदर्य और हरियाली पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करती है। बोटिंग सेवा दोबारा शुरू होने से अब पर्यटक तवानगर के सुहावने मौसम और बैकवाटर की खूबसूरती का भरपूर आनंद उठा सकेंगे।
    – श्यामेंद्र अवस्थी, वरिष्ठ प्रबंधक, मप्र पर्यटन

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *