Breaking
17 Nov 2026, Tue

रायपुर पुलिस का धुआँधार एक्शन..घटना से पहले बदमाशों पर शिकंजा, 60 बदमाश आए पुलिस की गिरफ़्त में

स्टेट डेस्क, रायपुर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गणेश भगवान की झाँकी के दौरान रायपुर पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं एसीसीयु के अधिकारियों/कर्मचारियों को गणेश विसर्जन झांकी को इंसीडेंट फ्री एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु गुंडा-बदमाशों,आपराधिक एवं शरारती तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : समर्पित माओवादी : वर्दी की जगह अब होटल की यूनिफॉर्म पहन कर करेंगे जिंदगी की नई शुरुआत

निर्देशानुसार वरिष्ठ अधिकारियों के पर्यवेक्षण में जिले के थाने/चौकियों एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट के संयुक्त स्टॉफ की 10 विशेष टीम गठित कर उन्हें गणेश विसर्जन झांकी गुजरने वाले मार्ग के शहर के मुख्य चौक चौराहों, संवेदनशील क्षेत्रों,अंदर के तंग गलियों, अपराध की दृष्टि से संवेदनशील जगहों पर तैनात कर उन्हें आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने व सख्त कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। जो गणेश विसर्जन झांकी के दौरान विशेष टीम के द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर बारीकी से नज़र रखते हुए उन्हें चिन्हित कर उनकी तलाशी ली गई जिनके कब्जे से चाकू,रेजर ब्लेड,पेचकस,चाकूनुमा रिंग, कैची इत्यादि बरामद कर उन्हें अग्रिम कार्यवाही थाना को सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें :  जिले में विशेष डीसीसी/डीएलआरसी बैठक संपन्न

 

इस दौरान नाबालिक सहित कुल 60 लोगों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट,आबकारी अधिनियम तथा प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्यवाही की गई है, जिसमें थाना पुरानीबस्ती एवम थाना गोलबाजार में आबकारी एक्ट तथा थाना पुरानी बस्ती, कोतवाली, गोलबाजार एवम मौदहापारा में आर्म्स एक्ट के तहत आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया है।

ये भी पढ़ें :  डेडलाइन से पहले ही हमला: Donald Trump की चेतावनी के बीच ईरान के हाईवे-रेलवे पुल बने निशाना, कई शहरों में अटैक

इस प्रकार गणपति विसर्जन झांकी के इस वृहत आयोजन में रायपुर पुलिस की तत्परता, सजगता तथा त्वरित रिस्पांस से एक इंसिडेंट-फ्री आयोजन में सफलता प्राप्त हुई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *