Breaking
14 Nov 2026, Sat

चंदिया की बेटी यशु तिवारी बनीं खनिज निरीक्षक

उमरिया. 
प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर सफलता की नई मिसाल कायम करते हुए उमरिया जिले के चंदिया नगर की बेटी यशु तिवारी ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खनिज निरीक्षक (Mineral Inspector) के पद पर चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। मात्र 24 वर्ष की आयु में मिली इस सफलता से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा चंदिया नगर और उमरिया जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

हाल ही में पहली बार अपने गृह नगर चंदिया पहुंचने पर नगरवासियों ने उनका गर्मजोशी और आत्मीयता के साथ भव्य स्वागत किया। जगह-जगह उनका सम्मान किया गया और लोगों ने उनकी इस उपलब्धि को जिले के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।

ये भी पढ़ें :  हरिद्वार की तर्ज पर उज्जैन में भी साधु-संतों, अखाड़ा प्रमुखों-महामंडलेश्वरों के लिए बनाए जाएंगे स्थायी आश्रमः मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मेहनत, आत्मविश्वास और धैर्य ही सफलता की कुंजी
यशु तिवारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और परिवार के निरंतर सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने के लिए पूरी ईमानदारी व समर्पण के साथ मेहनत की जाए, तो कोई भी मंजिल कठिन नहीं होती। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रतिदिन 5 से 6 घंटे की एकाग्र और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई, आत्मविश्वास तथा धैर्य के साथ की जाए तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

ये भी पढ़ें :  हरियाली अमावस्या पर उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन

परिवार ने दिया हर कदम पर साथ
यशु के पिता सतीश कांत तिवारी और माता रंजना तिवारी ने बेटी की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि केवल उनके परिवार की नहीं, बल्कि पूरे चंदिया नगर की उपलब्धि है। उन्होंने बताया कि यशु ने अनुशासन, कठिन परिश्रम और निरंतर अध्ययन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। परिवार ने हमेशा उसकी शिक्षा और सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव सहयोग दिया।

ये भी पढ़ें :  डायल-112 की तत्परता से सड़क दुर्घटना में घायल 12 व्यक्तियों को समय पर मिली चिकित्सा सहायता

बेटियों के लिए बनी प्रेरणा
यशु तिवारी की सफलता से पूरे चंदिया नगर में उत्साह और खुशी का माहौल है। नगरवासियों का मानना है कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि छोटे शहरों की प्रतिभाएं भी अपनी लगन, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर बड़ी से बड़ी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर देश और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *