Breaking
11 Nov 2026, Wed

दिल्ली दंगों में IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 दोषियों को उम्रकैद की सजा

नई दिल्ली

दिल्ली दंगों के दौरान अंकित शर्मा की हत्या के दोषी ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. 2020 में उत्तर पूर्वी दिल्ली में ये दंगे हुए थे और इसी दौरान आईबी के अधिकारी अंकित शर्मा का कत्ल हो गया था. इस मर्डर केस में ताहिर हुसैन समेत 5 लोगों को उम्रकैद की सजा दी गई है. दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने इन लोगों को पहले ही दोषी ठहरा दिया था, लेकिन आज सजा का ऐलान हुआ है. इस मामले मे कडकडूमा कोर्ट ने 13 जुलाई को पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन, नाजिम, कासिम, जावेद और अनस को हत्या और आपराधिक साजिश जैसी गंभीर धाराओं मे दोषी करार दिया था. इस मामले में सजा पर सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने ताहिर हुसैन समेत अन्य दोषियों को मौत की सज़ा देने की मांग किया था. आईबी अधिकारी अकिंत शर्मा का शव एक नाले से बरामद किया गया था। 

ये भी पढ़ें :  दिवाली सेल में iPhone 17 पर बंपर ऑफर, 1 लाख वाला फोन 20 हजार रुपये सस्ता

इस मामले में सजा का ऐलान करते हुए जज ने कहा कि यह बहुत ही गंभीर घटना थी. उन्होंने कहा कि अंकित शर्मा की बुरी तरह से हत्या की गई , उनकी बॉडी जानवर की तरह छोड़ दी गई थी. कोर्ट ने कहा कि यह घटना समाज को झकझोर देने वाली थी. उन्होंने कहा कि जिस तरह से यह पूरी घटना हुई उसने समाज को सोचने पर मजबूर किया. अदालत ने कहा कि अपराध को अंजाम देने का तरीका अत्यंत क्रूर था. जज ने कहा कि अंकित शर्मा पर हुआ हमला इतना भीषण और निर्मम था कि पीड़ित की मौत के बाद भी उसका शव दोषी घसीटकर चांद बाग ले गए और उसे नाले में फेंक दिया। 

ये भी पढ़ें :  लाइव सर्जरी पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी नजर, NMC के नए नियमों से खत्म होगा मुनाफाखोरी का खेल

ताहिर हुसैन के अलावा कौन से हैं अन्य 4 दोषी, जिन्हें मिली उम्रकैद
इस मामले में दिल्ली पुलिस की जांच को जमीन पर देखने के लिए ट्रायल कोर्ट के जज खुद पहुंचे थे. ताहिर हुसैन के अलावा जिन अन्य 4 लोगों को उम्रकैद की सजा दी गई है, उनमें अनस, नाजिम, कासिम और जावेद शामिल हैं. ताहिर हुसैन को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि वह दिल्ली दंगों के दौरान गलियों में गैंग को लेकर घूम रहा था और बहुसंख्यक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा था। 

51 गवाहों की लिस्ट दिल्ली पुलिस ने अदालत को दी थी
अंकित शर्मा के परिवार की इस फैसले के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. कहा यह भी जा रहा है कि अंकित शर्मा का परिवार इसलिए मीडिया में बाइट देने से बच रहा है क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा का खतरा है. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में 91 गवाहों की सूची अदालत में सौंपी थी. इन लोगों में से ही कई ने बताया था कि ताहिर हुसैन और उसके साथियों को उन्होंने नाले में अंकित शर्मा का शव फेंकते हुए देखा था. अंकित शर्मा की जब हत्या हुई थी, वह घर की जरूरत का कोई सामान लेने निकले थे. लेकिन लौटे नहीं और फिर कई दिनों के बाद उनका शव चांद बाग नाले से मिला था. उनके शरीर पर कई दर्जन चोटों के निशान थे। 

Share

By News Writer Editor

News Writer Near Ambuja Mall, Main Road Pandri Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *