Breaking
29 Nov 2026, Sun

राजस्थानी पोशाक में सजी यूरोपियन दुल्हन, दौसा की धोली ने ऐसा सजाया कि फोटो लेने मची होड़

दौसा.

विदेश में राजस्थानी संस्कृति को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाली दौसा जिले के निमाली गांव की बहू धोली मीणा ने एक बार फिर यूरोप में राजस्थानी पहनावे का झंडा बुलंद किया। धोली ने यूरोप में की शादी में दुल्हन का राजस्थानी लिबास में ऐसा शृंगार किया कि देखने वालों में फोटो खींचने की होड़ मच गई। यूरोपियन दुल्हन राजस्थानी संस्कृति की दीवानी हो गई।

दरअसल धोली यूरोप के माल्टा में एक शादी समारोह में शामिल हुईं थीं। यहां उनके लोकप्रिय राजस्थानी पहनावे को देखकर दुल्हन डोरियन कैटेनिया मोहित हो गईं। फिर क्या था डोरियन कैटेनिया ने धोली से राजस्थानी लिबास में शृंगार की इच्छा जताई। इस पर धोली ने दुल्हन डोरियन को राजस्थानी वेशभूषा के साथ तैयार किया। धोली राजस्थानी ड्रेस में डोरियन का ऐसा शृंगार किया वहां मौजूद लोगों में फोटो लेने की होड़ मच गई। राजस्थान के पहनावे के साथ दुल्हन बनीं डोरियन कैटेनिया ने कहा कि उनको रंग बिरंगी राजस्थानी संस्कृति बहुत अच्छी लगती हैं। ड्रेस पहनने के बाद दुल्हन डोरियन बहुत खुश नजर आईं। डोरियन ने कहा कि वो शादी के बाद घूमने के लिए राजस्थान जाएंगी।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान-दौसा पहुंचे मंत्री राज्यवर्धन सिंह ने की घोषणा, बांदीकुई को बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनाएंगे

देशवासियों से की अपील
इस मौके पर धोली मीना ने कहा कि विदेशी लोग जब भारतीय संस्कृति को पसंद करते हैं तो बेहद खुशी होती है। मैं जब भी यूरोपियन लोगों से मिलती हूं तो उनको राजस्थान आने के लिए प्रेरित करती हूं। धोली ने समस्त प्रदेश और देश वासियों से अपील करते हुए कहा कि जब भी कोई विदेशी हमारे देश आए तो उससे बहुत अच्छा व्यवहार करिएगा। दुकानदारों से भी अपील करते हुए धोली ने कहा कि विदेश से आने वाले मेहमानों को वाजिब दाम पर सामान दीजिएगा। ये मेहमान जब खुश होकर विदेश लौटते हैं तो अन्य लोगों से अपना अनुभव शेयर करते हैं।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *