Breaking
15 Nov 2026, Sun

ढाई वर्ष में मंजूर हुई हैं अनेक वृहद परियोजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ढाई वर्ष में मंजूर हुई हैं अनेक वृहद परियोजनाएं: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गत ढाई वर्ष में राज्य हित में अनेक परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल जैसी अंतर्राज्जीय नदी जोड़ो परियोजनाएं भी शामिल हैं। उद्योगों के लिए निवेश बढ़ा है। किसानों के हित में महत्वपूर्ण कार्य हुए हैं। शिवपुरी में डिफेंस कॉरीडोर और  ग्वालियर में टेलीकॉम जोन की स्वीकृति हुई है। पदोन्नतियों और भर्तियों के कार्य, समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने, वन्य प्राणी संरक्षण, नवकरणीय ऊर्जा, पर्यटन विकास के भी अहम कार्य हुए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जो साहस विनम्रता और सहनशीलता के गुणों के साथ राष्ट्र के सभी क्षेत्रों में विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं, हमारे आदर्श हैं।

ये भी पढ़ें :  क्रिसमस के मौके पर MP के स्कूलों मेंअब नन्हे-मुन्ने क्यूट सांता क्लॉज़ न दिखाई दें! जाने क्या है कारण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव होटल ताज लेकफ्रंट में टीवी चैनल न्यूज 18 द्वारा लिए गए साक्षात्कार में प्रश्नों के उत्तर दे रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति वार्षिक आय एक लाख 69 हजार हो गई है। गत ढाई वर्ष में विकास के अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। प्रदेश का बजट पांच वर्ष में दुगुना होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा की भारत युवाओं का देश है। प्रधानमंत्री मोदी ने युवा वर्ग की भावनाओं का सम्मान करते हुए परीक्षाओं और रोजगार के मामालों में फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने का निर्णय लिया। इस तारतम्य में मध्यप्रदेश ने तत्परता से चार बड़े नगरों में इस तरह के फास्ट ट्रेक कोर्ट बनाने की आवश्यक कार्यवाही पूरी की गई।  

ये भी पढ़ें :  राज्यसभा चुनाव में सियासी गणित तेज, कांग्रेस के पास सिर्फ 4 विधायक ज्यादा; BJP खेल बिगाड़ने में जुटी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में औद्योगिक विकास की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे युवा नौकरी पाने वाले नहीं देने वाले बनें, इस नाते उद्यमशीलता को बढ़ावा दिया जा रहा है। बड़े उद्योगों की स्थापना के लिए नई नीतियों का निर्माण किया गया। निजी क्षेत्र को उद्योगों के लिए श्रमिक और वेतन सहयोग देने की व्यवस्था भी बनाई गई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया गुरूजन का सम्मान

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री यादव आईबीसीए के प्री-समिट इवेंट का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  इस विशेष साक्षात्कार के दौरान स्वयं के विद्यार्थी जीवन, नाटकों में अभिनय, अध्ययन में रूचि और गुरूजन से प्राप्त मार्गदर्शन के बारे में भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित अपने गुरु गोपाल शर्मा और पद्मभगवती लाल राजपुरोहित का अभिवादन किया और उनका अंगवस्त्र से सम्मान भी किया। टीवी चैनल की ओर से एमडी ज्योति कमल ने साक्षात्कार लेने के पहले मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के संस्कृति सलाहकार  राम तिवारी, आयुक्त जनसम्पर्क मनीष सिंह, विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।  

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *