Breaking
17 Nov 2026, Tue

UP में बारिश का कहर, मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

 प्रतापगढ़

यूपी में लगातार बारिश ने कहर ढा दिया है। प्रयागराज से सटे प्रतापगढ़ जिले में भीषण हादसा हुआ है। नगर कोतवाली महुली में जर्जर मकान भरभरा कर ढहने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई है। मकान के मलबे में दबने से पति-पत्नी, परिवार की बड़ी बहू, दो नाती और छोटे बेटे की मौत हो गई है। बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल है। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आधी रात हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई। एक साथ एक ही परिवार के छह लोगों की मौत से कोहराम भी मचा हुआ है। बताया जाता है कि मकान करीब सौ साल पुराना था।

बताया जाता है कि महुली नहर के पास 60 वर्षीय प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का पूरा परिवार बुधवार रात एसी लगी होने के कारण एक ही कमरे में सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे जर्जर मकान का ऊपरी हिस्सा उसी कमरे पर गिर गया। इससे पूरा कमरा भी जमींदोज हो गया। मकान गिरने की तेज आवाज पर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस सूचना देने के साथ ही मलबा हटाना शुरू किया।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार ने फिर पेश की महिला सशक्तीकरण की मिसाल

प्रतापगढ़ में मकान गिरने के बाद मलबे में लोगों को खोजने में जुटे पुलिस अधिकारी।
कुछ देर में ही चौकी इंचार्ज रोहित सिंह, शहर कोतवाल सुभाष यादव, सीओ सिटी आशुतोष मिश्र के साथ ही फायर ब्रिगेड के लोग भी पहुंच गए। मलबे से सात लोगों को बाहर निकाल कर मेडिकल कॉलेज भेजा गया। यहां प्रमोद श्रीवास्तव, उनकी 55 वर्षीय पत्नी रीता श्रीवास्तव, 25 वर्षीय छोटे बेटे नितिन, बड़े बेटे अमन की 23 वर्षीय पत्नी माधुरी, अमन के 2 साल के बेटे माधव और 10 माह के बेटे अद्विक को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि 28 वर्षीय बड़े बेटे अमन का इलाज चल रहा है। उनकी भी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें :  सीएम सौंपेंगे माफिया मुख्तार से खाली कराई गई जमीन पर बने फ्लैट की चाबी

एक हफ्ते से हो रही छिटपुट बारिश, सोमवार रात झमाझमा
प्रतापगढ़ में बुधवार को भले बारिश नहीं हुई लेकिन सप्ताह भर से छिटपुट बारिश के बीच सोमवार रात झमाझमा बारिश हुई थी। इससे शहरी इलाके में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने से लोगों को भारी परेशानी हुई। मेडिकल कॉलेज में कई जगह छत से पानी टपकता रहा। एसपी कार्यालय सहित पुलिस लाइन कार्यालय परिसर में दोपहर बाद तक पानी भरा रहा।

ये भी पढ़ें :  सीएम योगी ने अस्पताल में ब्रेन स्ट्रोक से पीड़ित राजभर से की मुलाकात

प्रतापगढ़ में बारिश से मकान गिरने के बाद पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने मलबे से सात लोगों को निकाला।

चार घंटे की बारिश से तहसील, अस्पताल, स्कूल जलमग्न
रानीगंज संवाददात के अनुसार चार घंटे की बारिश में नगर पंचायत, ग्राम पंचायत के नाला, नाली जवाब दे गए। नालों के ऊपर से पानी बहने लगा। तहसील परिसर, ट्रामा सेंटर, सीएचसी, सीओ ऑफिस, सहकारी समिति दरियापुर परिसर में पानी भर गया। नगर पंचायत में नाला का निर्माण अधूरा होने से कई वार्ड में जलभराव हो गया। वार्ड नंबर 3 रस्तीपुर, वार्ड 16 के रास्तों पर जलभराव हो गया। क्षेत्र के सरायसेतराय, पूरे भईयाजी समेत कई गांवों की बस्तियों, स्कूलों में भी जलभराव हो गया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *