Breaking
26 Nov 2026, Thu

छात्रावास के बच्चों का आरोप, गार्ड वर्दी धुलवाने के साथ कराती है मालिश

सरगुजा.

जिले के उदयपुर ब्लॉक से लगे खमरिया स्थित बालिका छात्रावास की छात्राओं ने वहां के सुरक्षा गार्ड पर अपनी वर्दी धुलवाने और मालिश कराने का आरोप लगाया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अफसरों ने जांच शुरू कर दी है।

दरअसल, इलाके की जिला पंचायत सदस्य राधा रवि रविवार को अचानक से छात्रावास पहुंची तब वहां कोई भी जिम्मेदार नहीं था। राधा ने छात्राओं से बातचीत कर खाने, रहने और पढ़ाई से संबंधित सवाल पूछे। छात्राओं ने अपनी समस्या बताते हुए कहा, यहां की गार्ड रवि सूर्य राजवाड़े उनसे अपनी वर्दी धुलवाते हैं। साथ ही रात को सोने से पहले मालिश भी कराती है। मना करने पर गार्ड उन्हें दूसरे कमरे में बंद करने की धमकी देती है। छात्राओं ने रोते हुए बताया, कभी-कभी उन्हें बाहर निकलवाने को भी धमकी देती है।

ये भी पढ़ें :  CGPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 का नोटिफिकेशन जारी: 238 पदों पर बड़ी भर्ती, CMO-डिप्टी कलेक्टर में सबसे ज्यादा वैकेंसी

गार्ड को छात्रावास से हटाने की मांग
छात्रावास के निरीक्षण के बाद जिला पंचायत सदस्य राधा रवि ने इसकी शिकायत ट्राइबल विभाग के एसी ललित शुक्ला से की। शुक्ला ने तत्काल वहां के मंडल संयाजक को फोन कर मामले की जांच के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि इस प्रकार के कृत्य करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं जिला पंचायत सदस्य ने भी मामले पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि बालिका छात्रावास में रहने वाली बच्चियाें से किसी भी कर्मचारी द्वारा निजी काम करवाना पूरी तरह अनुचित है। यदि शिकायत जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित गार्ड को तत्काल छात्रावास से हटाने के साथ-साथ नियमानुसार कड़ी विभागीय कार्रवाई होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  गौरेला पेंड्रा मरवाही : डिजिटल क्रॉप सर्वे का कलेक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण

जांच के बाद कार्रवाई होगी : संयोजक
नवीन कुमार कश्यप, मंडल संयोजक ट्राइबल ने कहा, खमरिया के छात्रावास में गार्ड द्वारा निजी काम कराए जाने की शिकायत मिली थी। ट्राइबल एसी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। गार्ड को वहां से हटाने की कार्रवाई की जा रही है। किन किन छात्रावासों में इस प्रकार की समस्या है, समय समय पर निरीक्षण करेंगे और जो भी उचित कार्रवाई होगा करेंगे। अभी मामले की जांच की जा रही है। मैं खुद मौके पर जाकर जांच करूंगा।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें किया नमन

अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप
इससे पहले सरगुजा जिले के लुण्डा जनपद के मिशन स्कूल राई, रघुनाथपुर की छात्राओं ने हॉस्टल अधीक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। छात्राएं अपनी शिकायत लेकर पैदल ही अंबिकापुर कलेक्टर से मिलने रवाना हो गई थी। करीब 15 किलोमीटर की पैदल यात्रा की खबर मिलते ही स्कूल प्रबंधन और शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिला शिक्षा विभाग के अधिकारी और स्कूल प्रबंधन मौके पर पहुंचे। छात्राओं को समझाइश दी और उन्हें वापस स्कूल लाया गया। इसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी स्कूल पहुंचे और छात्राओं से बातचीत की।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *