Breaking
14 Nov 2026, Sat

चमोली टनल हादसे में CG-झारखंड के 7 मजदूरों की मौत, 6 अब भी लापता

चमोली/रायपुर.

उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर–पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा भर जाने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद टनल के भीतर अफरा-तफरी मच गई। जिला प्रशासन और राहत-बचाव टीमों ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

अब तक टनल में काम कर रहे 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि हादसे में छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, 6 मजदूर अब भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में 11 श्रमिक घायल हुए हैं। घायलों में झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 तथा पंजाब और हिमाचल प्रदेश के 1-1 मजदूर शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। लापता मजदूरों की तलाश के लिए टनल के अंदर और आसपास लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  माकरदोना में आबकारी विभाग की दबिश, 50 लीटर महुआ शराब जब्त

अचानक टनल में भरने लगा पानी और मलबा
जानकारी के मुताबिक विष्णुगाड–पीपलकोटी पनबिजली परियोजना के तहत निर्माणाधीन टनल में गुरुवार शाम मजदूर रोज की तरह काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ की तरफ से पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा टनल के अंदर आने लगा। देखते ही देखते हालात बिगड़ गए। टनल के भीतर मौजूद मजदूरों को संभलने तक का पर्याप्त समय नहीं मिल पाया। पानी और मलबे की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन को जानकारी दी गई और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : सोनपुरी डायवर्सन के कार्यों के लिए 4.04 करोड़ रुपये स्वीकृत

सरिया बांधने का काम कर रहे थे सुनील दीवान
हादसे में घायल छत्तीसगढ़ निवासी सुनील दीवान ने घटना के भयावह मंजर के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि वह टनल के भीतर सरिया बांधने का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक भूस्खलन हुआ और पानी व मलबा तेजी से टनल के अंदर घुसने लगा। सुनील के मुताबिक, कुछ ही पलों में स्थिति इतनी भयावह हो गई कि मजदूरों को अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थान की ओर भागना पड़ा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मजदूरों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें :  Bilaspur में हिस्ट्रीशीटर सोहेल खान का सरेंडर, 3 फरार साथी भी गिरफ्तार

22 मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
हादसे के बाद प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया। रेस्क्यू टीमों ने टनल के भीतर फंसे मजदूरों को बाहर निकालना शुरू किया। अब तक 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है। हालांकि टनल के एक हिस्से में मलबा और पानी जमा होने के कारण बचाव दलों के सामने चुनौती बनी हुई है। छह मजदूरों के अब भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। उनकी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *