Breaking
14 Nov 2026, Sat

इंदौर में करोड़पति अफसर पर लोकायुक्त का शिकंजा, 80 लाख वेतन के मुकाबले मिली ₹2.53 करोड़ की संपत्ति

इंदौर 

इंदौर में लोकायुक्त की कार्रवाई ने नगर निगम महकमे में हलचल मचा दी है. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोपों के बीच लोकायुक्त पुलिस ने नगर निगम के सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 31 वर्षों की नौकरी के दौरान उन्हें करीब 80 लाख रुपये वेतन मिला, जबकि उनके और परिवार के नाम पर किए गए खर्च एवं संपत्तियों का अनुमान 2.53 करोड़ रुपये से अधिक का है. इसी आधार पर लोकायुक्त ने अनुपातहीन संपत्ति का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

शिकायत के बाद एक साथ दो ठिकानों पर कार्रवाई
लोकायुक्त को मिली शिकायत के आधार पर गुरुवार को इंदौर में सहायक राजस्व अधिकारी जितेंद्र कुमार पांडेय से जुड़े दो ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की. डीएसपी सुनील तालान, डीएसपी आनंद चौहान सहित लोकायुक्त की टीम सुबह से दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी है. अधिकारियों के अनुसार शिकायत में आय की तुलना में अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप लगाए थे। 

ये भी पढ़ें :  आइस फैक्ट्री में अमोनिया गैस का हुआ रिसाव, सीएसपी की आंखों में आंसू-जलन, माता-पिता को अस्पताल भिजवाया

पत्नी के नाम मिले करोड़ों के मकान
जांच के दौरान लोकायुक्त टीम को पत्नी के नाम 40×50 फीट के प्लॉट पर बना जी+3 मकान मिला है. इस भवन के निर्माण पर करीब 1.20 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया है. इसके अलावा गजाधर नगर में पत्नी के नाम एक अन्य प्लॉट पर जी+2 भवन भी मिला है. जानकारी के अनुसार इस भवन में छात्रावास संचालित किया जा रहा है. दूसरे भवन के निर्माण पर लगभग 91.50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। 

ये भी पढ़ें :  किचन से लैब तक पहुंचा लहसुन! सागर यूनिवर्सिटी के रिसर्चर ने खोजा एंटी-ब्रेस्ट कैंसर कंपाउंड

परिवार के नाम पर वाहन और अन्य खर्च
लोकायुक्त की जांच में यह भी सामने आया है कि पत्नी, बेटे और बेटी के नाम वाहन खरीदे हैं. वाहन खरीद और अन्य मदों में करीब 14 लाख रुपये खर्च होने की जानकारी मिली है. जांच दल इन सभी खर्चों और निवेश से जुड़े दस्तावेजों का मिलान कर रहा है। 

आय से 1.73 करोड़ रुपये अधिक खर्च का दावा
लोकायुक्त के अनुसार, जितेंद्र कुमार पांडेय को 31 वर्षों की सेवा के दौरान लगभग 80 लाख रुपये वेतन प्राप्त हुआ. इसके मुकाबले उनके द्वारा किए गए कुल खर्च और अर्जित संपत्तियों का मूल्य करीब 2.53 करोड़ रुपये आंका है. इस प्रकार आय की तुलना में लगभग 1.73 करोड़ रुपये अधिक संपत्ति और खर्च सामने आया। 

ये भी पढ़ें :  अत्यंत दुर्लभ घड़ियाल के 30 बच्चे और 36 बटागुर कछुए किये जप्त

216 फीसदी से अधिक अनुपातहीन संपत्ति का मामला
प्रारंभिक जांच के आधार पर लोकायुक्त ने इसे 216.35 प्रतिशत अनुपातहीन संपत्ति का मामला माना है. इसी आधार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

अभी जारी है सर्चिंग
लोकायुक्त की टीम दोनों परिसरों में दस्तावेज, संपत्ति संबंधी रिकॉर्ड और वित्तीय लेनदेन की जानकारी जुटाने में लगी है. सर्चिंग की कार्रवाई अभी जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही संपत्तियों तथा आय के वास्तविक स्रोतों को लेकर विस्तृत तस्वीर सामने आ सकेगी। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *