Breaking
19 Nov 2026, Thu

दिल्ली में 15 अगस्त से पहले हड़कंप! हाईकोर्ट, मेट्रो और IGI एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली

दिल्ली हाई कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. 15 अगस्त यानी कि स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले हईकोर्ट, दिल्ली मेट्रो, आईजीआई एयरपोर्ट समेत कई जगहों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजे जाने से हड़कंप मच गया है.  इस मामले की शिकायत दिल्ली पुलिस से की गई है. दिल्ली हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल दिल्ली पुलिस के संपर्क में हैं. दिल्ली हाई कोर्ट को 15 अगस्त से पहले खालिस्तान के नाम पर धमकी भरा ई-मेल भेजा गया है। 

15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3 को उड़ाने की धमकी

दिल्ली फायर सर्विस ने एक बयान में बताया कि दिल्ली में जामा नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, MB साकेत ऑफिस, DM ऑफिस, IGI एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 और दिल्ली कैंटोनमेंट में SDM ऑफिस समेत पांच जगहों पर बम की धमकी वाली कॉल मिलीं. सभी जगहों पर दमकल की गाड़ियां भेजी गई हैं. अब तक कोई संदिग्ध चीज़ नहीं मिली है। 

दिल्ली हाई कोर्ट और दिल्ली मेट्रो को बम से उड़ाने की धमकी
इस ई मेल में दिल्ली हाईकोर्ट में 15 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर धमाके का दावा किया गया है. वहीं डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में 3 बजकर 11 मिनट पर बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. ईमेल में लिखा है- 'दिल्ली बनेगा खालिस्तान'. धमकी भरे मैसेज में दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही दिल्ली मेट्रो और अंबाला जाने वाली ट्रेनों को भी निशाना बनाने की बात कही गई है. इसमें बब्बर खालसा (Parmar-Canada) का नाम लिखा है। 

ये भी पढ़ें :  जन्मदिवस के अवसर पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने की गौ-सेवा, संरक्षण के प्रयासों को सराहा

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अधिकारियों का कहना है कि उनसे धमकी झूठी होने की बात कही गई है.पुलिस इससे निपटने के लिए सभी सुरक्षा उपाय कर रही है। 

खालिस्तान और सिख विरोधी दंगों का जिक्र
ईमेल में लाल किले, दिल्ली मेट्रो और अंबाला से आने वाली ट्रेनों को भी धमकी दी गई थी, साथ ही खालिस्तान और 1984 के सिख विरोधी दंगों का भी जिक्र किया गया था। 15 अगस्त को मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर शहर और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल में किसानों का आंदोलन खत्म, मूंग खरीद पर सरकार के आश्वासन के बाद बनी सहमति

दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन (डीएचसीबीए) के संयुक्त सचिव कुणाल मल्होत्रा ​​ने कहा कि धमकी फर्जी प्रतीत होती है। उन्होंने आगे कहा, “ हालांकि सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और आवश्यक उपाय किए गए हैं।”

कई इमारतों को बंद करवाकर हो रही जांच
हाई कोर्ट को मिले ई-मेल में एयरपोर्ट और दिल्ली की कई अन्य इमारतों में भी बस रखे जाने की धमकी दी गई। फिलहाल सभी इमारतों को बंद करवाकर जांच की जा रही है। दमकल, दिल्ली पुलिस एवं अन्य एजेंसियों की टीम मौके पर मौजूद हैं।

हाई अलर्ट, पूरी दिल्ली में सुरक्षा बढ़ाई गई
15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर दिल्ली और देश के कई हिस्सों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यह सुरक्षा व्यवस्था इसलिए भी गई है, क्योंकि लाल किले में स्वतंत्रता दिवस समारोह होना है। उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करने वाले हैं। रणनीतिक स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, साथ ही प्रवेश और निकास मार्गों पर अतिरिक्त जांच की जा रही है। सुरक्षा दल सार्वजनिक स्थानों और उन क्षेत्रों पर भी कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बना iPhone 16, 65 लाख यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री

15 अगस्त पर बम ब्लास्ट की धमकी
गृह मंत्री अमित शाह और अदालतों को लेकर भी धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है. वहीं पंजाब के जंडियाला गुरु समेत कई अन्य जगहों का भी जिक्र किया गया है. धमकी भरा ई-मेल सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. ई-मेल और इसे भेजने वाले की पहचान की जारी है.15 अगस्त के मौके पर पांच और जगहों को बम की धमकी भेजी गई है. इनमें दिल्ली हाई कोर्ट के साथ ही जाम नगर हाउस, झंडेवालान बिल्डिंग, साकेत ऑफिस, DM दफ्तर, टर्मिनल 3 IGI, SDM दफ्तर दिल्ली कैंट भी शामिल हैं. सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. फायर गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. हालांकि अब तक की जांच में  कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है. पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *