Breaking
27 Nov 2026, Fri

नए भारत के चाणक्य’ लेकर अमित शाह के दरबार पहुंचे अनिल फिरोजिया, 8 महीने की मेहनत से लिखी किताब

उज्जैन
 अक्सर चर्चा में रहने वाले आलोट संसदीय क्षेत्र से सांसद अनिल फिरोजिया एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार सांसद फिरोजिया अपनी अमित शाह पर लिखी किताब को लेकर चर्चा में हैं. सांसद ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी कि उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को अपनी लिखी पुस्तक 'नए भारत के चाणक्य – अमित शाह राजनीतिक संकल्प और सत्ता' भेंट की. पुस्तक भेंट करने के साथ ही सांसद अनिल फिरोजिया ने अलग अलग विषयों पर चर्चा की खास कर उज्जैन महाकाल मंदिर सुरक्षा, आगामी सिंहस्थ महापर्व व अन्य। 

ये भी पढ़ें :  भोपाल हाईकोर्ट का आदेश: मछली परिवार के बैंक खाते होंगे डीफ्रीज, कलेक्टर व डीसीपी को निर्देश

चाणक्य की अमित शाह से तुलना की इस किताब ने सियासी चर्चा बढ़ा दी है. तरह तरह के कमेंट भी अनिल फिरोजिया को पोस्ट पर मिल रहे हैं कि चाणक्य की तुलना कैसे कोई एक नेता से कर सकता है। 

आठ महीने में तैयार हुई पुस्तक
सांसद अनिल फिरोजिया ने बताया इस किताब को लिखने में उन्हें लगभग आठ महीने का समय लगा. किताब के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों और विभिन्न स्रोतों से जानकारी जुटाई. पुस्तक का प्रकाशन दिल्ली के प्रसिद्ध प्रभात प्रकाशन द्वारा किया गया है. यह किताब अमित शाह के राजनीतिक सफर और रणनीति पर केंद्रित पुस्तक है। 

ये भी पढ़ें :  राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने नवनिर्मित छात्रावास भवन का किया निरीक्षण

पुस्तक में अमित शाह के राजनीतिक जीवन, संगठनात्मक कौशल, दूरदर्शी नेतृत्व, राजनीतिक रणनीति, त्वरित निर्णय क्षमता और राष्ट्रहित के प्रति उनके संकल्प को केंद्र में रखा गया है. किताब में स्पष्ट है कि अमित शाह की राजनीतिक कार्यशैली और रणनीतिक क्षमता की तुलना भारतीय इतिहास के महान रणनीतिकार चाणक्य से की गई है। 

ये भी पढ़ें :  MP Metro Festival Offer: भोपाल-इंदौर मेट्रो टिकट पर मिलेगी 25% छूट, यात्रियों की होगी बचत

अनिल फिरोजिया की किताब 'नए भारत के चाणक्य' 
सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा "इस साहित्यिक प्रयास पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी उनकी सराहना की. अमित शाह से उन्हें स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है. उनका आशीर्वाद सदैव ऊर्जा प्रदान करता है और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *