स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए पदकों की घोषणा की है। इस बार प्रदेश के 4 अधिकारियों को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय सेवा पदक देने की घोषणा की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कैलाश मकवाणा ने सम्मानित होने वाले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। इन पदकों का वितरण 15 अगस्त 2027 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में किया जाएगा।
इन्हें मिलेगा राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक
राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक सुनील कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निरीक्षक अनिल कुमार भदौरिया तथा आरक्षक राज लोचन प्रसाद दुबे को देने की घोषणा की गई है।
इन्हें मिलेगा सराहनीय सेवा पदक
सराहनीय सेवा पदक पुलिस उप महानिरीक्षक सिमाला प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भगवानी, निरीक्षक हरनारायण जायसवाल, निरीक्षक विजय चौधरी, निरीक्षक अमित जैन, निरीक्षक अनीता कदम, निरीक्षक रजनी तिवारी, उप निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, सहायक उप निरीक्षक दिनेश चंद नागर, सहायक उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह बैस, प्रधान आरक्षक भास्कर प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भाग सिंह तोमर, प्रधान आरक्षक सत्य नारायण यादव, आरक्षक संतोष कुमार नायक तथा आरक्षक संतोष कुमार परिहार को दिया जाएगा।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com