Breaking
29 Nov 2026, Sun

Google Fitbit Air की भारत में एंट्री! अक्टूबर में होगा लॉन्च, सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा

 नई दिल्ली
Google एक फिटनेस ट्रैकर लेकर आ रहा है, जिसका नाम Google Fitbit Air होगा. यह एक बिना स्क्रीन वाला डिवाइस होगा और इसे भारत में इस साल अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने गूगल पिक्सल 11 सीरीज की लॉन्चिंग के दौरान बताया है कि भारत में फिटनेस ट्रैकर लेकर आ रहा है। 

भारत में बिना डिस्प्ले वाले फिटनेस ट्रैकर काफी पॉपुलर हो रहे हैं. विराट कोहली समेत कई एथलीट बिना डिस्प्ले वाले फिटनेस ट्रैकर को पहनते हैं, जिसका नाम Whoop है. ऐसे में गूगल इस रेस में पीछे नहीं रहना चाहता है। 

ये भी पढ़ें :  शनि अमावस्या कल, कर लें ये काम, शनिदेव होंगे प्रसन्न

दोबारा गूगल के अपकमिंग डिवाइस पर लौटते हैं. बताते हैं कि Fitbit Air  एक 12 ग्राम वजनी प्रोडक्ट होगा. कंपनी ने इसमें डिस्प्ले ना देने का फैसला किया है, साथ ही इसमें हार्ट रेट ट्रैकर दिया जाएगा। 

Fitbit Air के फीचर्स
Fitbit Air के फीचर्स की बात करें तो इसमें हार्ड रेट ट्रैकर, ब्लड ऑक्सीजन, वर्कआउट डिटेक्ट करने के लिए सेंसर दिए जाएंगे. इसके बाद Fitbit Air का डेटा सीधा गूगल हेल्थ ऐप पर देखा जा सकता है. अपने स्मार्टफोन को फिटनेस बैंड से कनेक्ट करना होगा। 

ये भी पढ़ें :  राखी सिर्फ भाई के लिए नहीं! जानिए शास्त्रों में किन-किन को बांधी जा सकती है राखी

Fitbit Air सिंगल चार्ज में 7 दिन चलेगा 
बैटरी लाइफ को लेकर जानकारी दी है कि एक बार फुल चार्जिंग के बाद 7 दिन तक का बैटरी बैकअप मिलेगा. फिटनेस ट्रैकर के अंदर AI पर काम करने वाले हेल्थ इनसाइट भी दिए जाएंगे. हालांकि गूगल ने इवेंट के दौरान ये डिटेल्स में स्पेसिफिकेशन्स के बारे में नहीं बताया है। 

ये भी पढ़ें :  Google Pixel 10 Series अगस्त में होगी लॉन्च, साथ में आएंगे नई Watch और Buds भी

Fitbit Air की संभावित कीमत 
गूगल ने Fitbit Air की कीमत का ऐलान नहीं किया है, लेकिन ग्लोबल मार्केट में यह डिवाइस करीब 99.99 अमेरिकी डॉलर (करीब 9500 रुपये) में सेल किया जाएगा. कंपनी ने अभी तक लॉन्च डेट का ऐलान नहीं किया है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *