Breaking
18 Nov 2026, Wed

CG Weather Alert: आज से 4 दिनों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया

रायपुर.

15 अगस्त की छुट्टी के बाद रविवार को आप घूमने का प्लान बना रहे हैं तो सावधान हो जाएं. दरअसल मौसम विभाग ने आज कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतर इलाकों में पानी बरसा.

सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई. अब तक का मौसमी सब-डिविज़नल वर्षा सामान्य रही है, जिसमें -8 प्रतिशत का अंतर है. मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई है. वहीं उत्तरी इलाकों में भारी बारिश के आसार हैं. शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है, जबकि सबसे कम न्यूमतम तापमान पेंड्रा में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. राजधानी में सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया है. मौसम विभाग ने रविवार को बारिश और बादल गरजने-चमकने की संभावना जताई है. 30 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है.

ये भी पढ़ें :  CM का आज का शेड्यूल क्या है? CM साय आज जायेंगे दिल्ली..मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल

कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश संभव
प्रदेश के कई इलाकों में आज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में आकाशीय बिजली, तेज हवा और बारिश की संभावना जताई गई है. अगले तीन घंटे तक इन क्षेत्रों में  यलो अलर्ट जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें :  MP में मौसम का बदला मिजाज, 16 जिलों में तेज बारिश के आसार, इंदौर और भोपाल में भी बरसेंगे बादल

इन इलाकों में हुई बारिश
प्रदेश में वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार कोटाडोल में 13 सेमी बारिश दर्ज की गई. शंकरगढ़ और पौड़ी उपरोरा में 11 सेमी, जबकि सन्ना, दौरा कोचली और रघुनाथ नगर में 8 सेमी वर्षा हुई. जनकपुर भरतपुर में 7 सेमी, बलरामपुर, वाड्राफनगर, चलगली और सामरी में 6 सेमी बारिश दर्ज की गई. रतनपुर, कुनकुरी, बेलतरा, पचपेड़ी, भैसमा, कोरबा, बेलगहना, मनोरा, सकरी और मस्तूरी में 5 सेमी वर्षा हुई. वहीं पाली, बगीचा, रामचन्द्रपुर, दुलदुला, सीपत, करतला और जगदलपुर में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. इसके अलावा पेंड्रा, रामानुजगंज, मनेंद्रगढ़, कांसाबेल, कुसमी, कोंटा, बस्तर, जशपुरनगर, नवागढ़, मरवाही, पामगढ़, केल्हारी, पेंड्रा रोड, चांदो, बिलासपुर, अकलतरा, तोकापाल, सकोला, बैकुंठपुर और खड़गवा में 3 सेमी वर्षा हुई. प्रदेश के अनेक अन्य स्थानों पर कम बारिश दर्ज की गई.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *