Breaking
19 Nov 2026, Thu

आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर, 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण

लखनऊ
 बोरा फाउंडेशन एवं सेवा हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को त्रिवेणी नगर स्थित आदर्श पुरम में सेहत साथी सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में चिकित्सकों ने कुल 163 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं। वहीं, 9 लोगों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें चश्मे उपलब्ध कराए गए।

ये भी पढ़ें :  स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) मुख्य परीक्षा-2024 के परिणाम के आधार पर 10,272 अभ्यर्थी पात्रता/अभिलेख परीक्षण के लिए अर्ह घोषित

शिविर में पहुंचे 156 लोगों के आयुष्मान कार्ड की जांच की गई। स्वास्थ्य शिविर में सबसे अधिक मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, पैरों में दर्द तथा कंधे के दर्द जैसी समस्याओं से पीड़ित मिले। इनमें 97 पुरुष और 66 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर के दौरान 17 लोगों का ब्लड प्रेशर तथा 16 लोगों की शुगर की जांच भी की गई। शिविर में चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उनकी स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श देते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और सावधानी बरतने की सलाह दी।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *