Breaking
23 Nov 2026, Mon

स्वतंत्रता दिवस पर पुराना वीडियो शेयर करना पड़ा भारी, सुप्रिया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर पर FIR

रायपुर

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत के खिलाफ गलत वीडियो फैलाने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. पुराने वीडियो को 15 अगस्त 2026 का बताकर शेयर करने के आरोप में कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज cऔर सोशल मीडिया पेज @GenZ_of_India के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। 

बीजेपी नेता उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने मार्च 2026 के एक पुराने वीडियो को 15 अगस्त का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया. वीडियो पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का था, वीडियो में वे बीजेपी का झंडा लहराते नजर आ रहे हैं. उज्ज्वल दीपक ने आरोप लगाया कि इन लोगों ने उस वीडियो को इस तरह शेयर किया जिससे यह लगे कि वीडियो स्वतंत्रता दिवस के दिन का है। 

ये भी पढ़ें :  अनुशासन, सेवा और नेतृत्व की ओर एक सशक्त कदम : द्वितीय सोपान टेस्टिंग कैंप का सफल आयोजन

रायपुर सेंट्रल DCP तारकेश्वर पटेल ने इस मामले में बताया कि उज्ज्वल दीपक ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दी थी. उनकी शिकायत के आधार पर जीरो FIR दर्ज की गई. तारकेश्वर पटेल ने कहा, "उज्ज्वल दीपक की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में सुप्रिया श्रीनेत, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी नेहा सिंह राठौर, और अन्य सोशल मीडिया पेज के खिलाफ एक ज़ीरो FIR दर्ज की गई है और इसे धमतरी जिले में ट्रांसफर कर दिया जाएगा. BNS की धारा 353/2, 196, और 336 के तहत मामला दर्ज किया गया है. जांच की जाएगी। 

ये भी पढ़ें :  रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और कोरबा की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी ई-बसें

अजय चंद्राकर ने X पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत पर गलत वीडियो शेयर करने का आरोप लगाया था. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा है वह 22 मार्च 2026 भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का है. साथ ही, उन्होंने उनके खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की थी. उनका कहना था कि बीजेपी को बदनाम करने के लिए कांग्रेस इस तरह की हरकत कर रही है। 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *