Breaking
23 Nov 2026, Mon

होर्मुज पर ईरान की पकड़ कमजोर, ओमान रूट और डार्क शिपिंग ने बदला पूरा खेल

तेहरान
अमेरिका और ईरान के बीच बीते पांच महीनों से ज्यादा समय से जारी संघर्ष विफल शांति वार्ता और नाक की लड़ाई की भेंट चढ़ता आया है। दूसरी तरफ इस बात में भी कोई दोहराई नहीं है कि इस संघर्ष का सबसे ज्यादा असर दुनिया के सबसे संवेदनशील और अहम जलमार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर देखने को मिला है।

हालांकि बात यहीं खत्म नहीं होती, अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव के बीच अब इस रास्ते से जुड़े व्यापार और सुरक्षा को लेकर भी बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में अब सवाल होर्मुज पर ईरान की पकड़ को लेकर खड़े हो रहे हैं।

होर्मुज पर ईरान की पकड़ कैसे हम हुई?
इस बात को ऐसे समझिए कि बीते कुछ दिनों से होर्मुज पर अमेरिकी नौसेना की सख्त नाकेबंदी, समुद्री बारूदी सुरंगों के सफाए और अमेरिकी सुरक्षा के भरोसे जहाजों द्वारा 'ओमान रूट' व 'डार्क शिपिंग' जैसे वैकल्पिक रास्तों के इस्तेमाल से ईरान का दबदबा इस जलमार्ग पर तेजी से घट रहा है।

ये भी पढ़ें :  ईरान में दिग्गज सुन्नी मौलवी मोहम्मद अनवर की हत्या, जुमे की नमाज की अगुवाई करने वाले धर्मगुरु पर हमला

इतना ही नहीं ईरान की टोल टैक्स वसूलने की जिद और हमलों के बावजूद, अंतरराष्ट्रीय व्यापार अब उसकी पकड़ से बाहर होता दिख रहा है, जो वैश्विक ऊर्जा बाजार के लिए एक बड़ा बदलाव है।

ट्रंप के दांवों के मायने समझिए
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि इस जलमार्ग से सभी समुद्री बारूदी सुरंगे हटा दी गई हैं या उन्हें नष्ट कर दिया गया है।ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ फिलहाल कोई बातचीत नहीं हो रही है और अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी अभी भी पूरी सख्ती से जारी है।

ओमान वाले नए रास्ते का इस्तेमाल
गौर करने वाली बात यह है कि पारंपरिक रूप से इस रास्ते पर ईरान का दबदबा माना जाता था, लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। मैरीटाइम डेटा के मुताबिक, पिछले दो हफ्तों में इस रास्ते से गुजरने वाले अधिकांश जहाजों ने 'ओमान रूट' का इस्तेमाल किया है। यह संयुक्त राष्ट्र द्वारा अधिकृत एक शिपिंग चैनल है, जिसका ईरान कड़ा विरोध करता है।

ये भी पढ़ें :  बुलडोजर मामला: बहराइच हिंसा आरोपियों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट बुधवार करेगा सुनवाई

ईरान की धमकियों और हमलों के जोखिम के बावजूद, जहाज अमेरिकी सुरक्षा के भरोसे इस रास्ते से गुजर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ईरान अब इस जलमार्ग पर अपनी पकड़ आंशिक रूप से खो चुका है।

टोल टैक्स से ईरान को कैसे लगा झटका?
इस बात को ऐसे समझिए कि अमेरिका और ईरान के बीच हुआ समझौता खत्म होने के बाद ईरान की मंशा जहाजों से भारी टोल टैक्स वसूलने की थी। लेकिन ओमान रूट के इस्तेमाल से जहाजों को ईरान के नियंत्रण वाले क्षेत्र से नहीं गुजरना पड़ रहा है, जिससे ईरान को किसी भी तरह का ट्रांजिट फीस या टैक्स नहीं मिल पा रहा है। खाड़ी देशों के लोग भी ईरान को टैक्स देना पसंद नहीं कर रहे हैं।

'डार्क शिपिंग' और तेल का व्यापार
सऊदी अरब, कुवैत और यूएई जैसे खाड़ी देशों ने अपने बड़े तेल टैंकरों को इस रास्ते से भेजना शुरू कर दिया है। ईरान के हमलों से बचने के लिए ये जहाज कई हफ्तों तक अपने ट्रांसपॉंडर (लोकेशन बताने वाला यंत्र) बंद रखकर सफर कर रहे हैं, जिसे 'डार्क शिपिंग' कहा जाता है।

ये भी पढ़ें :  अमेरिकी मिडटर्म चुनाव का भारत पर असर, H-1B वीजा से टैरिफ और रक्षा सहयोग तक बदल सकते हैं समीकरण

अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के अनुसार, वर्तमान में इस रास्ते से तेल का परिवहन युद्ध से पहले के औसत (करीब 2 करोड़ बैरल प्रतिदिन) के काफी करीब यानी लगभग 1.5 करोड़ बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है।

अंतरराष्ट्रीय जहाजों ने छोड़ दी ईरान की परवाह
साफ शब्दों में कहा जाए तो अमेरिकी नौसेना की मौजूदगी और सुरक्षा के भरोसे अंतरराष्ट्रीय जहाजों ने ईरान के नियमों और टोल टैक्स की परवाह करना छोड़ दिया है। ऐसे में वैकल्पिक रास्तों (ओमान रूट) और छिपे हुए यातायात (डार्क शिपिंग) के बढ़ने से वैश्विक ऊर्जा का यह सबसे बड़ा रास्ता अब ईरान के हाथों से फिसलता हुआ नजर आ रहा है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *