Breaking
28 Nov 2026, Sat

अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर बढ़ा विवाद, RLD ने बताया जाट समाज का अपमान

लखनऊ

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चवन्नी वाले बयान पर सियासी घमासान देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय लोकदल(RLD) इसे जाट समाज का अपमान बता रही है। RLD के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाया कि उन्होंने जाट समाज और किसान समाज का अपमान किया है।

अनिल दुबे ने कहा, “राजनीति में अगर कोई मतभेद है तो उस नेता को लेकर सीधे तौर पर आरोप लगाना चाहिए। लेकिन जिस तरह अखिलेश यादव ने किसान समाज, जाट समाज को अपमानित करने का काम किया है वो निंदनीय है।”

यूपी की जनता माफ नहीं करेगी– RLD

RLD नेता ने कहा कि अखिलेश यादव ने जो कहा है, उसे किसी भी तरह से जायज नहीं ठहराया जा सकता है। जो समाज खेतों में अन्न उगाकर और जवान के रूप में देश की सेवा करता हो, ऐसे समाज को अपमानित करने का काम, इस देश और यूपी की जनता माफ नहीं करेगी। दुबे ने कहा कि राजनीति में भाषा की मर्यादा को लांघा नहीं जाना चाहिए। अखिलेश यादव को 2027 के विधानसभा चुनाव में यूपी की जनता जवाब देगी।

ये भी पढ़ें :  आगरा में धर्मांतरण की आड़ में मानव तस्करी! CBI जांच की मांग

जयंत चौधरी ने भी किया पलटवार

इससे पहले राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव के आचरण पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा “सियासत की लड़ाई में कुछ सस्ते शब्द बोलने ही थे तो मेरा नाम लेकर बोल देते, कोई बात नहीं थी, जाट समाज को टारगेट करना और कहना ABCD हमने सिखाई? मैं इस अहंकार को देख चुका हूँ करीब से और मानता हूँ ऐसा आचरण सिर्फ़ पतन लाता है!”

ये भी पढ़ें :  ओम प्रकाश राजभर ने एक्स पर पोस्ट कर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बोला हमला

सपा यूपी अध्यक्ष ने क्या कहा था

बता दें कि अखिलेश यादव के ‘चवन्नी’ वाले बयान के बाद समाजवादी पार्टी के यूपी अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी कुछ ऐसा कहा, जिससे मामले ने तूल पकड़ लिया। मुजफ्फरनगर में श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा ने चवन्नी को रुपया बनाने का काम किया है। उन्होंने दावा किया कि जिन लोगों को राजनीति की ABCD तक नहीं आती थी, उन्हें समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक मंच दिया और आगे बढ़ाने का काम किया। श्यामलाल पाल के बयान पर भाजपा ने पलटवार किया है।

भाजपा ने भी घेरा

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि किसी भी व्यक्ति की व्यक्तिगत आलोचना करना कोई बुरी बात नहीं है लेकिन पूरे समाज की आलोचना करना, विशेषकर जाट समाज संदर्भ में सपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिस तरह की टिप्पणियां की है वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, दुखद है। पूरे समाज का ये अपमान सपा को भारी पड़ेगा। या तो अखिलेश यादव अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ एक्शन लें और सार्वजनिक तौर पर क्षमा मांगे नहीं तो सपा को आने वाले चुनाव में खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें :  सादे कपड़ों में दबिश भारी पड़ी: सिपाही-दारोगा को अर्धनग्न कर पीटा, SSP ने किया सस्पेंड

अखिलेश यादव ने कहा क्या था?

बता दें कि बीते दिनों अखिलेश यादव ने अपने सहयोगी रहे दलों पर निशाना साधते हुए बिना नाम लिए जयंत चौधरी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा अपने सहयोगी दलों को आगे बढ़ाने का काम किया, इसके बावजूद कुछ लोग उनका साथ छोड़कर चले गए। उन्होंने कहा, "कहां–कहां से आ गए थे, हमने चवन्नी का रुपया बना दिया, तब भी लोग छोड़कर चले गए।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *