Breaking
27 Nov 2026, Fri

रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने कैट ने डीआरएम के समक्ष उठाई क्षेत्र की आवाज

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी

रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के निराकरण को लेकर कैट एमसीबी इकाई ने बिलासपुर रेल मंडल के डीआरएम राकेश रंजन से मुलाकात कर क्षेत्र की प्रमुख मांगें रखीं। डीआरएम अपने तीन दिवसीय दौरे पर मनेन्द्रगढ़ पहुंचे हैं, जहां वे मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन सहित एबीबीएस कार्य, रेलवे कॉलोनी, रेलवे हेल्थ क्लिनिक और अन्य रेलवे प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करेंगे।

डीआरएम के मनेन्द्रगढ़ पहुंचने पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार एवं जिला प्रभारी रफीक मेमन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र के रेल यात्रियों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों की सुविधा से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उनके समक्ष रखा गया।

ये भी पढ़ें :  वीडियो देखें : आस्थारुपी चुनरी से भक्तों ने प्रस्तुत किया अपना भक्ति भाव, निकली लम्बी चुनरी यात्रा ने मोहा मन

प्रतिनिधिमंडल ने चिरमिरी–बिलासपुर ट्रेन को रायपुर तक विस्तारित करने की मांग करते हुए कहा कि इससे मनेन्द्रगढ़–चिरमिरी क्षेत्र के यात्रियों को रायपुर की ओर सीधी और बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिल सकेगी। साथ ही चिरमिरी–रीवा ट्रेन को नियमित रूप से संचालित करने तथा क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार करने की मांग भी की गई।

ये भी पढ़ें :  गैस एजेंसी पर छापा: जांच में गड़बड़ी उजागर, 961 भरे-खाली सिलेंडर जब्त

कैट प्रतिनिधियों ने कहा कि चिरमिरी–बिलासपुर ट्रेन का रायपुर तक विस्तार और चिरमिरी–रीवा ट्रेन का नियमित संचालन क्षेत्र के विकास और आर्थिक गतिविधियों को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे व्यापारियों को व्यापारिक आवागमन, विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा तथा कर्मचारियों और आम यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिल सकेगी।

प्रतिनिधिमंडल ने रेलवे यात्रियों को हो रही विभिन्न असुविधाओं से भी डीआरएम को अवगत कराया और समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की। साथ ही क्षेत्र की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए भविष्य में रेल सेवाओं और यात्री सुविधाओं को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के 8 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, अब 'खतरनाक' जगह हुई पोस्टिंग

इस अवसर पर कैट जिला अध्यक्ष रघुनाथ पोद्दार, जिला प्रभारी रफीक मेमन, आनंद अग्रवाल, रिंकेश खन्ना, अशोक डब्बू, शोयब अख्तर, प्रमोद बंसल, विनय जायसवाल, सिराजुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *