Breaking
26 Nov 2026, Thu

Raksha Bandhan 2026: राखी पर महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, एक साथी को भी मुफ्त सफर का तोहफा

लखनऊ 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है. 27 अगस्त की रात से 28 अगस्त की रात तक उत्तर प्रदेश स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (UPSRTC) की बसों में महिलाएं अपने एक साथी के साथ मुफ्त में सफर कर सकेंगी। 

ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट, पुलिस और प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षित और आसान यात्रा के लिए सभी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं. सीएम योगी ने कहा कि महिलाओं की सिक्योरिटी के लिए 'एंटी-रोमियो स्क्वॉड' पूरी तरह एक्टिव रहे और प्रमुख रूट्स पर ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए। 

ये भी पढ़ें :  संभल में अवैध निर्माण पर बुलडोजर कार्रवाई, मस्जिद ध्वस्तीकरण शुरू

बस ड्राइवरों की होगी स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग

सड़क सुरक्षा को लेकर सीएम योगी ने सख्त हिदायत दी कि नशे की हालत में कोई भी ड्राइवर बस न चलाए. बसों के ड्राइवरों की स्क्रीनिंग और मॉनिटरिंग के साथ-साथ प्राइवेट बस, ऑटो-रिक्शा और टैक्सी ड्राइवरों का वेरिफिकेशन भी कराया जाएगा। 

यूपी सरकार के एक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने शनिवार को अपने आवास पर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक के दौरान, उन्होंने राज्य में जलभराव और बाढ़ की स्थिति, रक्षाबंधन के लिए महिला यात्रियों के लिए परिवहन व्यवस्था जैसे मुद्दों की समीक्षा की. बता दें, रक्षाबंधन 2026 का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें :  कानून-व्यवस्था बनाए रखने की पहली जिम्मेदारी कलेक्टर्स की : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के विभिन्न डिवीजनों और जिलों में जलभराव की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, गोरखपुर, मेरठ, सहारनपुर और गाजियाबाद के डिविजनल कमिश्नरों के साथ-साथ नोएडा अथॉरिटी से जलभराव वाले क्षेत्रों और इसके कारणों के बारे में जानकारी मांगी। 

सीएम योगी ने राज्य के बाढ़ प्रभावित 19 जिलों की स्थिति की समीक्षा की. उन्होंने बलिया, गोंडा, बहराइच, बाराबंकी, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी के जिला 
मजिस्ट्रेटों से बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। 

ये भी पढ़ें :  भोपाल में SMD, तहसीलदार और BLO को रोजाना इनाम, टारगेट पूरा करने पर ट्रॉफी और सर्टिफिकेट

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *