Breaking
29 Nov 2026, Sun

रक्षाबंधन पर CM योगी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं, बहन-बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का लिया संकल्प

लखनऊ
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश व प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल ने शुभकामना संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के बीच प्रेम, स्नेह, विश्वास और आपसी समर्पण का पवित्र पर्व है। यह पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को सुदृढ़ करने के साथ-साथ परस्पर सम्मान, सहयोग और सौहार्द की भावना को बढ़ावा देता है।

रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति में नारी सम्मान और पारिवारिक मूल्यों की सुदृढ़ परंपरा का प्रतीक है। यह अवसर हमें महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

ये भी पढ़ें :  जंग जीतना नहीं, जंग रोकना है असली जीत! कौन हैं अमेरिकी एडमिरल सैमुअल पापारो

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के पारस्परिक प्रेम, स्नेह, विश्वास और संकल्प का पर्व है। यह पर्व परिवार को जोड़ने, समाज में आत्मीयता बढ़ाने तथा बहन-बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान के प्रति अपने दायित्व का स्मरण कराने वाला है। यह पर्व हमारी सनातन संस्कृति और सुदृढ़ सामाजिक परंपराओं का प्रतीक है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का उत्सव नहीं, बल्कि कर्तव्य और संरक्षण की भावना का भी पर्व है।

ये भी पढ़ें :  अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री विस्फोट पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय संस्कृति की विशेषता में परिवार के प्रति दायित्व-बोध और कर्तव्य-भाव का संकल्प निहित है। इसलिए हमारे प्रत्येक पर्व में पारिवारिक संबंधों की आत्मीयता को प्रगाढ़ करने के साथ-साथ अपने दायित्वों और संकल्पों को दृढ़ करने का भाव भी समाहित रहता है।

धर्मपाल सिंह ने कहा कि युगों-युगों से रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को स्नेह, विश्वास और रक्षा के धागों से बांधता आया है।

ये भी पढ़ें :  उच्च न्यायालय ने यौन शोषण मामले में क्रिकेटर यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगाई

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा रक्षाबंधन में बहने जो रक्षा सूत्र बांधती हैं, भाई उनकी सुरक्षा का वचन देता है। मां-बहनों की सुरक्षा एवं सम्मान का यह दिन संकल्प लेने का भी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यह पर्व हमारे पारिवारिक एवं सामाजिक संबंधों को और मजबूत करने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और सुरक्षा की भावना को भी प्रगाढ़ करता है।

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *