वाह पुलिस.. कमरछठ पूजा पर महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया गया जागरूक, वीडियो आया सामने

आरंग, जिला रायपुर | दिनांक: 02 सितंबर 2026

खमरछठ पूजा के अवसर पर पूजा में शामिल महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सुरक्षित डिजिटल लेन-देन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, OTP फ्रॉड, KYC अपडेट के नाम पर ठगी, फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर ठगी, डिजिटल अरेस्ट, UPI फ्रॉड तथा सोशल मीडिया के माध्यम से होने वाले साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।

ये भी पढ़ें :  CG में कांग्रेस की सरकार आने पर होगी कर्जमाफी : CM भूपेश बघेल ने सक्ति में की घोषणा, बोले : “फिर से कांग्रेस के सरकार बनाओ…करेंगे ऋणमाफी

 

पुलिस द्वारा महिलाओं से अपील की गई कि वे किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, पासवर्ड या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें। किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने अथवा अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए ऐप को डाउनलोड करने से बचें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को संदेश दिया गया कि “आप अपने बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए खमरछठ का व्रत रखती हैं, उसी तरह साइबर अपराध से अपने परिवार को सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है।”

पुलिस ने महिलाओं से कहा कि यदि वे स्वयं या उनके परिवार का कोई सदस्य साइबर ठगी का शिकार होता है, तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें तथा संबंधित बैंक/वित्तीय संस्था को भी तुरंत सूचना दें।

पुलिस द्वारा कहा गया कि साइबर जागरूकता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक परिवार की सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी है। सजग नागरिक और जागरूक परिवार ही सुरक्षित समाज का निर्माण कर सकते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment