Breaking
26 Nov 2026, Thu

अजा एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा हरिश्चंद्र की कथा, दूर होंगे संकट और पाप

हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है. पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अजा एकादशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है. धार्मिक मान्यता है कि अजा एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से पूजा करने से व्यक्ति के पाप कर्मों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है. इस दिन व्रत के साथ अजा एकादशी की कथा सुनना या पढ़ना भी बेहद शुभ माना जाता है.

अजा एकादशी व्रत कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, प्राचीन समय में राजा हरिश्चंद्र एक प्रतापी और धर्मपरायण राजा थे. उनके राज्य में सुख-समृद्धि और वैभव की कोई कमी नहीं थी. प्रजा भी उनसे बेहद प्रसन्न थी. लेकिन समय ने ऐसी करवट ली कि राजा हरिश्चंद्र को अपना राज्य, धन-संपत्ति और यहां तक कि अपने परिवार से भी अलग होना पड़ा. कहा जाता है कि परिस्थितियां इतनी विकट हो गई थीं कि उन्हें अपना जीवन चलाने के लिए एक चांडाल के यहां दास के रूप में काम करना पड़ा. राजा हरिश्चंद्र के जीवन में दुख और परेशानियों का दौर लगातार बढ़ता जा रहा था. इसके बावजूद उन्होंने सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा.

ये भी पढ़ें :  EC को मिले 1.98 लाख आवेदन, 30 सितंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

इसी दौरान एक दिन उनकी मुलाकात गौतम ऋषि से हुई. राजा हरिश्चंद्र ने ऋषि के चरणों में नमन किया और उन्हें अपने जीवन में आई सभी परेशानियों के बारे में बताया. उनकी स्थिति जानकर गौतम ऋषि ने उन्हें भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी का व्रत रखने की सलाह दी. गौतम ऋषि ने राजा को बताया कि अजा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. श्रद्धा और नियमपूर्वक इस व्रत को करने से व्यक्ति के पाप नष्ट होते हैं और उसके जीवन के संकट दूर होने लगते हैं. ऋषि की सलाह मानकर राजा हरिश्चंद्र ने विधि-विधान से अजा एकादशी का व्रत किया और भगवान विष्णु की आराधना की.

ये भी पढ़ें :  अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले तंज पर भड़के जयंत, बोले- मुंह खोल दिया तो खड़े होने की जगह नहीं बचेगी

धार्मिक मान्यता के अनुसार, अजा एकादशी के व्रत के प्रभाव से राजा हरिश्चंद्र के सभी कष्ट दूर हो गए. उन्हें अपना खोया हुआ राज्य, धन-संपत्ति और परिवार वापस मिल गया. अंत में भगवान विष्णु की कृपा से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई और वे वैकुण्ठ धाम चले गए.

अजा एकादशी व्रत की पूजा विधि
अजा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु का ध्यान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद घर और पूजा स्थल की साफ-सफाई करें. पूजा स्थल पर भगवान विष्णु की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें. भगवान विष्णु को पीले वस्त्र अर्पित करें और पीले फूल चढ़ाएं. इसके बाद गंगाजल से भगवान का अभिषेक करें. पूजा के दौरान धूप और दीप जलाकर भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें. भगवान को फल, मिठाई और अन्य सात्विक चीजों का भोग लगाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें :  स्वीटी छाबड़ा का गाना 'बनारस की पान' गाना का टीजर रिलीज

पूरे दिन भगवान विष्णु के मंत्र ऊं नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करना शुभ माना जाता है. शाम के समय भगवान विष्णु की आरती करें या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें. इस दिन अजा एकादशी की व्रत कथा पढ़ना या सुनना भी शुभ फलदायी माना जाता है. अगले दिन द्वादशी तिथि पर पूजा करने के बाद व्रत का पारण करें. अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों या ब्राह्मणों को अन्न, वस्त्र और अन्य आवश्यक चीजों का दान करना शुभ माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इस तरह श्रद्धापूर्वक अजा एकादशी का व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है.

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *