उद्यानिकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर

उद्यानिकी खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित करें : कलेक्टर

कलेक्टर ने ग्राम खरला का निरीक्षण कर किसान प्रदीप सिंह से की चर्चा

शहडोल 
 जिले के जनपद पंचायत बुढार के ग्राम खरला के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री जयसिंह मरावी एवं कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने उद्यानिकी खेती कर रहे किसान प्रदीप सिंह से चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  भोपाल सहित 14 जिलों में प्रशासनिक फेरबदल, प्रियंक बने कलेक्टर; DPI आयुक्त शिल्पा हटाई गईं

किसान प्रदीप सिंह ने बताया कि वे 4 से 5 एकड़ में जैविक खाद का उपयोग कर खेती करते हैं। वर्तमान में खीरा, टमाटर एवं बैंगन की खेती कर रहे हैं तथा शहडोल और बुढार में इनकी मार्केटिंग कर अच्छी आमदनी प्राप्त कर रहे हैं।

कलेक्टर ने उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं से किसानों को लाभान्वित करते हुए उन्हें उद्यानिकी खेती के लिए प्रोत्साहित करें। उन्होंने किसान प्रदीप सिंह द्वारा की जा रही जैविक खेती का सर्टिफिकेशन कराने के निर्देश भी दिए।

ये भी पढ़ें :  मृत लोगों के जॉब कार्ड से मनरेगा भुगतान का आरोप, कलेक्टर से जांच की मांग

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री दीपक मांडवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment