Breaking
29 Nov 2026, Sun

​लोकतंत्र के महापर्व में युवाओं की भागीदारी: शासकीय महाविद्यालय मरवाही में स्वीप व एनएसएस का मतदाता जागरूकता अभियान

रायपुर

वीरांगना रानी दुर्गावती शासकीय महाविद्यालय मरवाही में आज मतदाता जागरूकता अभियान के तहत एक विशेष एवं प्रभावी कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं स्वीप (SVEEP) के संयुक्त तत्त्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं को लोकतंत्र में मतदान के महत्त्व से अवगत कराना और युवाओं को मतदाता सूची में पंजीकृत करना था।

​स्वतंत्र और निष्पक्ष निर्वाचन की दी गई जानकारी

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं को भारतीय निर्वाचन प्रणाली, मतदान के अधिकार तथा "स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन" की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि एक सशक्त और समृद्ध लोकतंत्र की नींव युवाओं के जागरूक हाथों में होती है। इसलिए प्रत्येक योग्य नागरिक को बिना किसी प्रलोभन या दबाव के अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ की ‘सुपर गर्ल’ चारू पांडेय का कमाल, SSC से बैंक-रेलवे तक 19 सरकारी नौकरियों में सफलता

​18 वर्ष पूर्ण कर चुके 25 छात्र-छात्राओं का कराया गया ऑन-द-स्पॉट ऑनलाइन पंजीयन

 ​कार्यक्रम की सबसे मुख्य विशेषता नवीन मतदाताओं का त्वरित पंजीयन रहा। ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है, उन्हें 'वोटर हेल्पलाइन ऐप' तथा 'एनवीएसपी' पोर्टल के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की संपूर्ण ऑनलाइन प्रक्रिया प्रयोगात्मक रूप से समझाई गई।

ये भी पढ़ें :  उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर जाना सड़क हादसे में घायलों का हाल

जागरूकता के इस अभियान का तात्कालिक असर देखने को मिला, जहाँ कार्यक्रम के दौरान ही 25 पात्र छात्र-छात्राओं के मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन सफलता पूर्वक दर्ज कराए गए।

नोडल अधिकारी (स्वीप) एवं जिला संगठक, राष्ट्रीय सेवा योजना ने कहा कि युवा वर्ग लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक विद्यार्थी को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराकर देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।

ये भी पढ़ें :  रायपुर में ट्रैफिक से राहत की तैयारी: 11 किमी लंबा रिंग रोड-5 दो चरणों में बनेगा

    ​युवाओं में दिखा भारी उत्साह

 ​कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, एनएसएस स्वयंसेवकों एवं भारी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। युवाओं ने न केवल स्वयं पंजीयन कराने का संकल्प लिया, बल्कि अपने-अपने गांवों और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने का जिम्मा उठाने की बात कही।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *