Breaking
28 Nov 2026, Sat

यूपी के किसानों को बड़ी राहत, अब 6% ब्याज पर मिलेगा ₹6 लाख तक का कृषि ऋण

लखनऊ
 मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत प्रदेश के लघु और सीमांत किसान सोमवार से छह प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि संबंधी दीर्घकालीन ऋण के लिए आवेदन कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम विकास बैंक (एलडीबी) मुख्यालय में पूजापाठ के बाद योजना के तहत ऋण वितरण की शुरुआत होगी।

इसी दिन कृषि ऋण पर सरकार की ओर से दिए जाने वाले अनुदान के लिए बैंक को 38 करोड़ रुपये देने का आदेश भी जारी किया जाएगा। किसान एलडीबी की 323 शाखाओं के माध्यम से योजना का लाभ ले सकेंगे।

ये भी पढ़ें :  योगी सरकार का बड़ा तोहफा, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में अब 25 ट्रेड, 10 लाख तक मिलेगा लोन

विधान सभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने प्रदेश के लघु व सीमांत किसानों को कृषि व संबद्ध कार्यों के लिए सस्ते दर पर ऋण देने की यह योजना शुरू की थी। योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 23 सितंबर को किया था। योजना के तहत एलडीबी के माध्यम से किसानों को 11 प्रतिशत ब्याज दर पर मिलने वाला कृषि ऋण अब महज छह प्रतिशत ब्याज दर पर किसानों को दिया जाएगा।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर के अनुसार, बैंक सोमवार से किसानों को योजना का लाभ देना शुरू करेगा। किसान बैंक की 323 शाखाओं के अलावा मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि पोर्टल https://mksyldb.in/ पर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  मिशन शक्ति 5.0: बेटियों ने ठुकराया बाल विवाह, चुना शिक्षा और आत्मनिर्भरता का रास्ता

राठौर ने बताया कि योजना के तहत किसानों को लाभ देने के लिए बैंक को 38 करोड़ रुपये जारी करने का आदेश सोमवार को दिया जाएगा। योजना की जानकारी अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्यशाला आयोजित कर बैंक शाखाओं के शाखा अध्यक्ष (डेलीगेट) को इसके प्रावधानों से अवगत कराया गया है।

ये भी पढ़ें :  मॉरीशस के पीएम का अयोध्या में भव्य स्वागत, CM योगी ने किया रेड कारपेट वेलकम

डेलीगेट किसानों को योजना से जोड़ने के साथ ऋण स्वीकृति में भी अहम भूमिका निभाएंगे। अगले पांच वर्ष में पांच लाख किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। एलडीबी के प्रबंध निदेशक आरके कुलश्रेष्ठ के मुताबिक, दो हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले लघु और सीमांत किसान योजना के पात्र होंगे।

अधिकतम छह लाख रुपये तक का ऋण पांच वर्ष के लिए दिया जा सकेगा। समय पर किस्त चुकाने वाले किसानों से छह प्रतिशत ब्याज लिया जाएगा।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *