दक्षिण अफ्रीका के केप प्रांत में दो घरों में जमकर गोलीबारी हुई, 15 महिलाओं समेत 17 लोगों को उतारा मौत के घाट

जोहानसबर्ग
दक्षिण अफ्रीका के पूर्वी केप प्रांत के एक गांव के दो घरों में जमकर गोलीबारी हुई, गोलीबारी में 17 लोगों की मौत हो गई। दक्षिण अफ्रीकी पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है। पुलिस ने एक बयान में कहा कि  लुसिकिसिकी गांव में दो अलग-अलग घरों को निशाना बनाया गया और उनपर जमकर गोलीबारी की। गोलीबारी में कुल मिलाकर 15 महिलाएं और दो पुरुष मारे गए।

ये भी पढ़ें :  एपस्टीन फाइल में सामने आई नई तस्वीर, स्टीफन हॉकिंग को लेकर बढ़ी चर्चा

दक्षिण अफ्रीकी पुलिस सेवा ने कहा, 'एक घर में 13 लोग मारे गए, जिनमें 12 महिलाएं और एक पुरुष शामिल थे। दूसरे घर में भी चार लोग मारे गए।' हमलों का मकसद पता नहीं चला है लेकिन पुलिस ने कहा कि उन्होंने निशानेबाजों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आगे बताया, उन्होंने संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश में जेम का दायरा बढ़ा, राज्य के 86 हजार से ज्यादा विक्रेताओं की प्रोफाइल पूरी

'दक्षिण अफ्रीका में होती सबसे ज्यादा हत्याएं'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दक्षिण अफ्रीका में हत्या की दर दुनिया में सबसे अधिक है, जहां हर साल 60 मिलियन से अधिक की आबादी में से लगभग 20,000 हत्याएं दर्ज की जाती हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment