Breaking
15 Nov 2026, Sun

आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन सोशल मीडिया के माध्यम से दिखाएंगे इंफ्लुएंसर

रायपुर

साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित नो योर आर्मी मेले में आर्मी के शौर्य का प्रदर्शन इंफ्लुएंसर के माध्यम से सोशल मीडिया में भी देखने को मिलेगा। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर के इंफ्लुएंसर से चर्चा करते हुए सेन्य प्रदर्शन मेले को सफल बनाने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। कलेक्टर ने इंफ्लुएंसर से सुझाव भी मांगे। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि नो योर आर्मी मेले का आयोजन 5 एवं 6 अक्टूबर को किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-राजनांदगांव कलेक्टर ने बैठक में दिए निर्देश, वाहन चलाते समय अनिवार्य है हेलमेट और सीट बेल्ट

इस अवसर पर स्कूलों में आर्मी थीम पर क्विंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। साथ ही आर्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न नवाचारों के माध्यम से आर्मी मेले का प्रचार-प्रसार कर युवाओं को दिखाए जाएंगे। उन्होंने आवश्यक सुझाव दिए और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहभागिता निभाएंगे। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, अपर कलेक्टर कीर्तिमान सिंह राठौर, स्मार्ट सिटी के सीओ उज्जवल पोरवार समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *