Breaking
29 Nov 2026, Sun

यूपी में साक्षरता अभियान को बड़ी सफलता, 19 लाख लोगों ने दी परीक्षा; 16.68 लाख हुए पास

लखनऊ
प्रदेश में निरक्षरता दूर करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 19 लाख से अधिक लोगों ने साक्षरता परीक्षा दी है। इनमें 16.68 लाख लोग सफल हुए हैं। यानी परीक्षा में शामिल होने वाले करीब 87.5 प्रतिशत लोगों ने पढ़ने-लिखने और सामान्य गणना की जानकारी हासिल की है। 15 वर्ष और इससे अधिक उम्र के निरक्षर लोगों को शिक्षित करने के लिए उल्लास-नव भारत साक्षरता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत वर्ष 2022-23 से अब तक आठ परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।
इस अभियान के बीच अब वर्ष 2027 की जनगणना से प्रदेश की साक्षरता की नई तस्वीर सामने आएगी। जनगणना में इस बार लोगों की सामान्य साक्षरता के साथ डिजिटल साक्षरता भी पूछी जाएगी। इससे पता चलेगा कि कितने लोग पढ़ने-लिखने के अलावा डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करने में सक्षम हैं। जनगणना में पूछे जाने वाले 40 सवालों में 15वां सवाल साक्षरता और डिजिटल साक्षरता से जुड़ा है।

ये भी पढ़ें :  फल-सब्जी उत्पादन में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य

इसके माध्यम से यह जानकारी जुटाई जाएगी कि व्यक्ति पढ़ने-लिखने के साथ डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करना जानता है या नहीं। वहीं, 16वें सवाल में उसकी पढ़ाई, उच्चतम शैक्षणिक योग्यता, संकाय और विषय की जानकारी ली जाएगी। इससे प्रदेश में शिक्षा की पहुंच के साथ डिजिटल ज्ञान की स्थिति का भी आकलन हो सकेगा।

ये भी पढ़ें :  चीनी, प्याज और सब्जियों ने बढ़ाई रसोई की टेंशन, बारिश से भिंडी 60 रुपये किलो

2011 में 32.3 प्रतिशत आबादी थी निरक्षर
प्रदेश में वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार 19.98 कराेड़ की आबादी में साक्षरता दर 67.7 प्रतिशत थी। यानी उस समय हर 100 में करीब 32 लोग निरक्षर थे। महिलाओं की साक्षरता पुरुषों के मुकाबले काफी कम थी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी शहरी क्षेत्रों की तुलना में साक्षरता का स्तर नीचे था। इस तरह से सात वर्ष से अधिक आयु के निरक्षर करीब 5.46 करोड़ थे।उल्लास कार्यक्रम – साक्षरता आंकड़े

ये भी पढ़ें :  पराली को लेकर सीएम योगी सख्त, शून्य घटनाओं का लक्ष्य तय

उल्लास कार्यक्रम में साक्षर बने शिक्षार्थी वर्ष     परीक्षा में शामिल     सफल
2022-23     1,46,141     81,784
2023-24     2,40,995     1,90,634
2023-24     1,33,338     1,09,046
2024-25     1,48,855     1,26,347
2024-25     1,66,419     1,40,813
2025-26     1,43,946     1,22,146
2025-26     4,01,836     3,97,522
2026-27     5,25,000     5,00,000

वर्ष 2011 की जनगणना में साक्षरता की स्थिति:

श्रेणी – साक्षरता दर (प्रतिशत में)
    पुरुष – 77.3
    महिलाएं – 57.2
    ग्रामीण क्षेत्र – 65.5
    शहरी क्षेत्र- 75.1

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *