राजधानी भोपाल में मेट्रो का सफर अब और ज्यादा हाईटेक, सस्ता और सुगम होने जा रहा है। मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड (एमपीएमआरसीएल) द्वारा भोपाल मेट्रो में 12 नवंबर से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) की शुरुआत की जा रही है। इस स्मार्ट कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इससे सफर करने पर यात्रियों को हर यात्रा पर 25 प्रतिशत की सीधी छूट मिलेगी।
साथ ही, यह कार्ड देश के उन सभी शहरों में मान्य होगा जहां एनसीएमसी आधारित मेट्रो व्यवस्था लागू है। एनसीएमसी एक स्मार्ट कार्ड आधारित टिकटिंग प्रणाली है। इसके शुरू होने के बाद यात्रियों को रोजाना टिकट काउंटर पर कतार में लगने की जरूरत नहीं होगी। यात्री सीधे कार्ड को गेट पर टैप कर स्टेशन में प्रवेश और निकास कर सकेंगे, जिससे समय की भारी बचत होगी।
यात्री भोपाल के सभी मेट्रो स्टेशनों के टिकट काउंटर से मात्र 50 रुपये नान-रिफंडेबल शुल्क देकर यह कार्ड ले सकते हैं। कार्ड को रिचार्ज करने के लिए स्टेशन काउंटर, टिकट वेंडिंग मशीन और एमपी मेट्रो मोबाइल ऐप जैसे आसान विकल्प दिए गए हैं।
यात्रियों को सिंगल जर्नी पर मिलने वाली 25 प्रतिशत की छूट एनसीएमसी कार्ड पर भी जारी रहेगी। यह छूट 20 रुपये से अधिक के किराए वाली यात्राओं पर लागू होगी। इसके अलावा, मेट्रो प्रबंधन द्वारा 31 दिसंबर तक विशेष प्रमोशनल डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com