Breaking
14 Nov 2026, Sat

MP में साइबर हमले का अलर्ट! हैकिंग के डर से 22 सरकारी वेबसाइट्स बंद, PHP वर्जन हो रहा अपडेट

भोपाल
प्रदेश में संभावित साइबर हमले के खतरे को देखते हुए सरकार ने 22 सरकारी वेबसाइटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। इन वेबसाइटों के सर्वर में इस्तेमाल हो रहे पीएचपी (PHP) के पुराने वर्जन को अपडेट किया जा रहा है। आशंका है कि सर्वर की तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर साइबर हमलावर सरकारी कंप्यूटर सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं। सरकारी डेटा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन वेबसाइटों को ऑफलाइन किया गया है।

एनआईसी के अलर्ट के बाद सरकार ने उठाया कदम
दरअसल, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने 22 अक्टूबर को मध्य प्रदेश सहित देशभर के लिए साइबर सुरक्षा अलर्ट जारी किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार ने सरकारी वेबसाइटों की सुरक्षा को लेकर कदम उठाए हैं।

ये भी पढ़ें :  खादी के वस्त्रों पर 30 जनवरी तक 25 फीसदी छूट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एम. सेल्वेंद्रन के मुताबिक, सरकारी डेटा को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए संबंधित वेबसाइटों को फिलहाल बंद किया गया है। पीएचपी के वर्जन को अपडेट करने का काम जारी है। तकनीकी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेबसाइटों को चरणबद्ध तरीके से दोबारा शुरू किया जाएगा।

90 प्रतिशत सरकारी वेबसाइटों में PHP का इस्तेमाल
पीएचपी एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है, जिसका उपयोग वेबसाइट बनाने और उनके संचालन में किया जाता है। प्रदेश की करीब 90 प्रतिशत सरकारी वेबसाइटें इसी तकनीक पर आधारित हैं। ऐसे में सर्वर के वर्जन को अपडेट करना साइबर सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  सीमाओं की सुरक्षा की तरह महत्वपूर्ण है डेटा की सुरक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

हर सरकारी विभाग में हों साइबर विशेषज्ञ
साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ अभिषेक चौरिया का कहना है कि पुलिस समेत सभी सरकारी विभागों में साइबर सुरक्षा और डिजिटल अपराधों की जांच के लिए अलग से विशेषज्ञ टीम गठित होनी चाहिए। इससे संभावित हमलों को रोकने के साथ साइबर घटना होने पर तत्काल जांच और कार्रवाई की जा सकेगी।

उन्होंने सरकारी विभागों में साइबर इंश्योरेंस की व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया। विदेशों में कई संस्थान साइबर हमलों से होने वाले आर्थिक नुकसान की भरपाई के लिए बीमा कराते हैं। प्रदेश के सरकारी विभागों को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए।

कमजोर पासवर्ड और पुराने सॉफ्टवेयर से बढ़ता है खतरा
चौरिया के अनुसार, कमजोर पासवर्ड, फिशिंग ईमेल, खुले रिमोट डेस्कटॉप और पुराने सॉफ्टवेयर साइबर हमलावरों के लिए सिस्टम में प्रवेश का रास्ता बन सकते हैं। इससे बचने के लिए सभी सरकारी संस्थानों को विंडोज और अन्य सॉफ्टवेयर नियमित रूप से अपडेट रखने चाहिए।

ये भी पढ़ें :  हार चुनाव के चलते MP में नियुक्तियों पर रोक, बोर्ड और निगम की कुर्सियां खाली

उन्होंने प्रमाणित एंटीवायरस और ईडीआर (Endpoint Detection and Response) का उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने और मल्टी फैक्टर ऑथेंटिकेशन लागू करने की सलाह दी है। इसके अलावा नियमित रूप से डाटा बैकअप लेने, पेन ड्राइव के अनावश्यक इस्तेमाल से बचने और नेटवर्क को अलग-अलग हिस्सों में बांटने की जरूरत बताई है।

सरकार की ओर से फिलहाल प्राथमिकता सर्वर अपडेट कर वेबसाइटों को सुरक्षित तरीके से दोबारा शुरू करने की है।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *