जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में लोगों ने भूकंप का कंपन महसूस किया, भैंसदेही, आमला में भी जमीन कांपी

बैतूल
जिले के महाराष्ट्र की सीमा से सटे क्षेत्रों में सोमवार दोपहर 1.37 बजे लोगों ने भूकंप का कंपन महसूस किया। तीन से चार सेकंड के कंपन से लोग भयभीत हो गए। कुछ देर बाद यह जानकारी लगी कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में भूकंप का तेज झटका महसूस किया गया है। इसी वजह से बैतूल जिले के भैंसदेही, बैतूल, आमला समेत अन्य क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस किया। महाराष्ट्र के राज्य आपदा प्रबंधन ने महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 4.2 तीव्रता का भूकंप दोपहर 1:37 बजे आने की जानकारी सोशल मीडिया माध्यम एक्स पर भी दी है।

ये भी पढ़ें :  इंदौर में पार्सल से लाखों के मोबाइल गायब: ई-कॉमर्स डिलीवरी बॉय पर केस दर्ज

भैंसदेही के एसडीएम शैलेंद्र हनोतिया ने बताया है कि करीब तीन से चार सेकंड का कंपन महसूस किया गया है।बैतूल जिले के दामजीपुरा से युनूस खान ने बताया कि सोमवार को दोपहर में भीमपुर और आसपास के क्षेत्र में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। कुनखेड़ी निवासी पंडरी बाबूजी ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे।

ये भी पढ़ें :  पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, नंगरहर में सैकड़ों की मौत

भैंसदेही निवासी अलकेश चौहान ने बताया कि उन्होंने लगभग 1.37 बजे के लगभग धरती में कंपन महसूस किया। आस-पास के लोग कंपन से दहशत में आकर घर से बाहर आ गए थे। बैतूल बाजार निवासी मोनू वर्मा ने बताया कि भूकंप के झटके बैतूलबाजार क्षेत्र में भी महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान राष्ट्रीय केंद्र के द्वारा इंटरनेट मीडिया माध्यम एक्स पर सोमवार को दोपहर 1.37 बजे महाराष्ट्र के अमरावती में 4.2 तीव्रता का भूकंप आने की जानकारी दी है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment