Breaking
21 Nov 2026, Sat

पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप

 मुंबई

मुंबई में एक चौंकाने वाले मामले में एक कपल पर एक गुट ने हमला बोल दिया। यह घटना उस वक्त हुई जब कपल पब्लिक पार्क में तस्वीरें ले रहा था। यह पार्क कुर्ला में फीनिक्स मॉल के करीब है। बताया जाता है कि हमला करने वाले 8 से 10 साल के लड़के थे। 20 नवंबर को हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि जब यह कपल पार्क में फोटो ले रहे थे, तो इन लड़कों ने उनके ऊपर गलत टिप्पणियां की। जब लड़के और लड़की ने इसको लेकर आपत्ति जताई तो लड़कों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया। वीडियो में नजर आ रहा है कि यह सभी हाथ में डंडा लेकर उन्हें मार रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने कपल का पीछा भी किया। वहीं, मामले में भाजपा ने कीरीट सोमैया ने कहा है कि मार खाने वाला कपल हिंदू था और हमलावर लड़के मुस्लिम समुदाय के हैं।

ये भी पढ़ें :  वाराणसी परिवहन विभाग ने माघ मेले को लेकर शुरू की तैयारी, श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा के लिए चलेंगी अतिरिक्त बसें 

हिरासत में लिए गए आरोपी
पुलिस ने इस मामले में आठ लड़कों को हिरासत में लिया है। इन सभी की उम्र 8 से 10 साल के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया था। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि लड़कों का ग्रुप कपल पर डंडों से हमला बोल रहा है। इसके अलावा, सीढ़ियों पर उन्होंने कपल का पीछा भी किया। कपल द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी गणेश शिंदे ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के लिए कपल को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश में खूंखार हो रहे स्ट्रीट डॉग्स, जानिए क्यों? एक्सपर्ट बोले: गर्मी में आक्रामक हो जाते हैं; सतना में 3 घंटे में 40 लोगों को काटा

चेहरे पर घूंसा और लात
वीडियो में नजर आ रहा है कि डंडों से पीटने के अलावा, लड़कों ने पुरुष साथी के चेहरे पर घूंसा मारा। साथ ही उसे पीछे से लात भी मारी गई। भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने वीडियो में नजर आ रहे कपल की पहचान हिंदू के रूप में की है। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आरोपी मुस्लिम समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। शनिवार को एक्स पर पोस्ट में सोमैया ने लिखा कि युवा हिंदू दोस्तों, मुस्लिम समुदाय के लड़कों ने घाटकोपर में फीनिक्स मॉल के करीब हमला बोला। एफआईआर का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि पांच लड़कों के माता-पिता के पास नोटिस भेज दी गई है। साथ ही उन्होंने इलाके में जाने की भी बात कही है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव तामोट में 1132 करोड़ रुपए के निवेश कार्यों एवं 416 करोड़ के विकास कार्यों की देंगे सौगात

पार्क में पहुंच गया बजरंग दल
शिव सेना (यूबीटी) के नेता इंतेखाब फारुकी ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की। बजरंग दल के कार्यकर्ता बगीचे में पहुंच गए और इस घटना के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने पार्क के चौकीदार की कड़ी आलोचना की और सवाल उठाया कि अगर पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती तो परिसर को खुला रखने का क्या मकसद है। समूह के सदस्यों ने यह भी चेतावनी दी कि पार्क चलाने वाली बीएमसी अगर आने वाले दिनों में सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर नहीं करती है, तो वे खुद ही मामला सुलझाएंगे।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *