Breaking
21 Nov 2026, Sat

जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जनजातीय कला को वैश्विक पहचान और महिलाओं को आत्मनिर्भरता से जोड़ रही मध्यप्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गोंड पेंटिंग को मिला जीआई टैग, सात अन्य जनजातीय उत्पादों को भी जीआई पहचान दिलाने की पहल
मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में जनजातीय महिलाओं द्वारा संचालित होंगे ट्राईबल कैफेटेरिया

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश की जनजातीय संस्कृति, धार्मिक परम्पराएं, लोककलाएं और पारम्परिक व्यंजन प्रदेश की अमूल्य सांस्कृतिक विरासत हैं। राज्य सरकार जनजातीय समाज की इस समृद्ध विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही उसे राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने तथा जनजातीय कलाकारों, शिल्पकारों और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जनजातीय कला और इनके पारम्परिक हस्तनिर्मित उत्पादों को विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए उन्हें जिओग्राफिकल इंडिकेशन (जीआई) टैग दिलाने की पहल की गई है। इस दिशा में डिंडोरी जिले की प्रसिद्ध गोंड पेंटिंग को जीआई टैग मिल चुका है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस आदि कला को विशिष्ट पहचान दिलाने वाली जनजातीय कलाकार स्वर्गीय श्रीमती जोधइया बाई को केंद्र सरकार द्वारा पद्मसे सम्मानित किया जा चुका है। यह गौंड चित्रकला और इसके चित्रकार दोनों का राष्ट्रीय सम्मान है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा सात अन्य जनजातीय उत्पादों को भी जीआई टैग दिलाने के लिए आवेदन किया गया है। इनमें भील जनजाति की गलशन माला, बोलनी, पिथौरा चित्रशैली, झाबुआ की आदिवासी गुड़िया तथा गोंड जनजाति के पारम्परिक वाद्ययंत्र बाना एवं चिकारा तथा मुखौटा काष्ठ शिल्प शामिल हैं। इन सभी जनजातीय कला उत्पादों को मार्च 2027 तक जीआई टैग मिल जाए, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। इससे जनजातीय कलाकारों, काष्ठ कलाकारों और शिल्पकारों को उनके कला कौशल की विशिष्ट पहचान तो मिलेगी ही, साथ ही उन्हें अपने उत्पादों के विक्रय के लिए बेहतर अवसर और बेहतर बाजार मिलने से आर्थिक लाभ भी होगा।

ये भी पढ़ें :  सेनाध्यक्ष धीरज सेठ बोले- आत्मनिर्भरता सिर्फ हथियार बनाना नहीं, लंबे युद्ध के लिए तैयार रहना जरूरी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने जनजातीय महिलाओं की आजीविका को और भी मजबूत बनाने के लिए गुजरात के केवड़िया स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी में संचालित 'जनजातीय महिला कैफेटेरिया' की तर्ज पर मध्यप्रदेश के तीन प्रमुख पर्यटन स्थलों में ट्राईबल कैफेटेरिया विकसित करने की योजना बनाई है। प्रदेश के मांडू, कान्हा-किसली और पेंच में ट्राईबल कैफेटेरिया तैयार किए जा रहे हैं। यह कैफेटेरिया केवल जनजातीय महिलाओं द्वारा ही संचालित किए जायेंगे। इन कैफेटेरिया के जरिए पर्यटक जनजातीय समाज के पारम्परिक व्यंजनों और इनकी खान-पान संस्कृति से परिचित होंगे, वहीं महिलाओं को उनके गांव में ही रोजगार एवं स्व-रोजगार का स्थायी अवसर मिलेगा।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में अब पुलिस थानों पर होगी जनसुनवाई, DGP कैलाश मकवाना ने दिए आदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनजातीय विरासत को संरक्षित कर उसे आजीविका, पर्यटन और आर्थिक समृद्धि का सशक्त माध्यम बनाना भी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में जड़ी-बूटियों एवं अन्य वनौषधियों का परम्परागत ज्ञान एवं समझ और इनसे देशी तरीके से उपचार की विधा जानने वाले 'ट्राईबल हीलर्स' चिन्हित किए जा रहे हैं। जनजातीय शोध एवं अनुसंधान संस्थान (टीआरआई) द्वारा अबतक करीब 200 ट्राईबल हीलर्स चिन्हित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि सभी ट्राईबल हीलर्स के परम्परागत ज्ञान को सरकार संरक्षित और संवर्धित करेगी, ताकि यह देशज ज्ञान हमारी भावी पीढ़ियों तक भी पहुंचे। इन प्रयासों से मध्यप्रदेश की जनजातीय पहचान को एक नई दिशा और नई प्रतिष्ठा मिलेगी और प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता देश-दुनिया तक भी पहुंचेगी।

ये भी पढ़ें :  उपमुख्यमंत्री देवड़ा के मुख्य आतिथ्य में हुआ देवास में सामूहिक योग कार्यक्रम

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *