Breaking
24 Nov 2026, Tue

शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा

नई दिल्ली
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी ने एक तरह से भारतीय कप्तान शुभमन गिल की एक अपील को ठुकरा दिया है। इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच सपाट पिच और गेंद के नरम होने की वजह से ड्रॉ रहा। ऐसे में भारतीय कप्तान ने गेंद पर लार लगाने के लिए अपील की थी कि स्वास्थ्य और क्रिकेट संबंधी कारणों से गेंद को चमकाने के लिए लार के उपयोग पर लगाए प्रतिबंध की समीक्षा की जाए, मगर आईसीसी की इस पर कोई योजना फिलहाल के लिए नहीं है।

वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के ड्रॉ होने के बाद शुभमन गिल ने कूकाबुरा गेंद के बहुत जल्दी नरम हो जाने के संदर्भ में कहा था कि खिलाड़ियों को गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति देने से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल परिस्थितियों में गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। पीटीआई को मिली जानकारी के अनुसार विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था का रवैया अभी पहले जैसा ही है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल सहित 16 जिलों में छह लाख 82 हजार उपभोक्ताओं ने कराई ईकेवायसी, नहीं करने पर नहीं मिलेगा लाभ

कोविड-19 महामारी के बाद खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए पहली बार 2020 में गेंद पर लार के लगाना प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके कुछ वर्षों बाद आईसीसी के खेल की परिस्थितियों से जुड़े नियमों में इसे स्थायी नियम बना दिया गया था। यह मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के क्रिकेट नियमों के अनुरूप था, जिनके अनुसार गेंद की स्थिति को बदलने के लार का उपयोग करने को भी किसी भी अन्य अनुचित तरीके की तरह माना जाता है।

खिलाड़ी मैदान पर मीठे पदार्थों, च्युइंग गम और मिंट जैसी चीजों का उपयोग करते हैं और ऐसे में लार लगाने पर गेंद की स्थिति काफी हद तक बदल सकती है। इसके अलावा इसके इस्तेमाल की निगरानी करना और इसे नियंत्रित करना भी बहुत मुश्किल है। आईसीसी का यह भी मानना ​​है कि लार से खिलाड़ियों और मैच अधिकारियों के स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। यूरोपीय रोग निवारण एवं नियंत्रण केंद्र के अनुसार हाल ही में सार्स कोविड-2 के नए स्वरूप (वैरीएंट) के सामने आने से दुनिया भर में स्वास्थ्य संबंधी जोखिम बना हुआ है।

ये भी पढ़ें :  सानिया मिर्जा ने बेटे को तलाक के बारे में कैसे बताया? किया अहम खुलासा

आईसीसी की बैठक में नहीं हुई चर्चा
यह भी जानकारी मिली है कि इस महीने की शुरुआत में बाली में हुई आईसीसी की बैठकों में लार पर प्रतिबंध के मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई थी। इसके अलावा अगर भविष्य में खेल की शर्तों (प्लेइंग कंडीशन) में किसी भी तरह का संशोधन करने के लिए किसी सदस्य को आईसीसी समिति के जरिए प्रस्ताव रखना होगा जिस पर आईसीसी बोर्ड का फैसला अंतिम होगा।

भारत पहले टेस्ट के पांचवें दिन न्यूजीलैंड को आउट करने में नाकाम रहा और विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के महत्वपूर्ण अंक हासिल करने से चूक गया था जिसके बाद गिल ने लार के उपयोग पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने का आग्रह किया था। गिल ने कहा था, ''यह मेरी समझ से परे है कि अभी तक गेंद को चमकाने के लिए लार का उपयोग करने की अनुमति क्यों नहीं दी गई। कोविड का दौर तो कब का बीत चुका है। एक नियम बनाया गया था कि गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार नहीं लगाई जा सकती। सात-आठ साल बीत गए हैं और मुझे अब भी समझ नहीं आता कि वे इसकी अनुमति क्यों नहीं दे रहे हैं।'' इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) ने 2025 में ही लार पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा दिया था। हालांकि, आईपीएल घरेलू टूर्नामेंट है।

ये भी पढ़ें :  विराट कोहली का विजय हजारे ट्रॉफी सफर जारी, एक और मैच खेलने की संभावना

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *