Breaking
24 Nov 2026, Tue

शादी के 9 दिन बाद पति को खोया, 37 साल की मेहनत से कांस्टेबल बनीं डीएसपी

लखनऊ
उत्तर प्रदेश पुलिस की अधिकारी मिथिला चतुर्वेदी अब डिप्टी एसपी बन गई हैं। उनकी कहानी उन लोगों के लिए मिसाल है जो जिंदगी में कोई संकट आने पर ही हिम्मत खोने लगते हैं। मिथिला चतुर्वेदी की शादी के 9 दिन बाद ही उनके पति का निधन हो गया था। अनुकंपा के आधार पर उन्हें यूपी पुलिस में कांस्टेबल की नौकरी मिली। लेकिन अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर 37 सालों में मिथिला ने कांस्टेबल से डीएसपी तक का सफर तय कर लिया। प्रमोशन करते हुए वह इस मुकाम पर पहुंचीं और पुलिस झंडा दिवस के मौके पर जब उनके कंधों पर नए सितारे सजाए गए तो उनकी आंखें छलक पड़ीं। इस दौरान समारोह में मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने तालियां बजाकर मिथिला चतुर्वेदी के हौसलों और उनकी उपलब्धियों का सम्मान किया।

ये भी पढ़ें :  यूपी में बिजली महंगी हो सकती है, UPPCL टैरिफ पर आयोग ने पूरी की अंतिम सुनवाई

मिथिला वर्तमान में सीआईडी में तैनात हैं। सीआईडी के डीजी विनोद कुमार सिंह ने उन्हें डीएसपी का बैज पहनाया। प्रमोशन पर महकमे के वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी। उनके संघर्ष को महकमे के लिए प्रेरणादायी बताया।

क्या है मिथिला की कहानी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मिथिला ठाकुर उत्तर प्रदेश के इटावा जिले की रहने वाली हैं। उनका जन्म 30 अक्टूबर 1968 को हुआ था। उनकी शादी 1988 में हुई। पति, यूपी पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। शादी के सिर्फ 9 दिन बाद मिथिला के पति का आकस्मिक निधन हो गया। पति की मौत ने अचानक से मिथिला की जिंदगी को एक दोराहे पर ला दिया जहां से आगे का रास्ता बेहद कठिन था। हालांकि मिथिला ने हार नहीं मानी। उन्होंने अपने दम पर अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाया। उन्हें अनुकंपा के आधार पर 28 नवंबर 1989 को उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर नियुक्ति मिली। इसके बाद मिथिला ने अपनी पूरी ताकत कर्तव्य पथ पर लगा दी।

ये भी पढ़ें :  जगन्नाथ रथ यात्रा में अधर पना की अनोखी परंपरा, जानें इसका रहस्य

अपनी मेहनत और लगन से मिथिला लगातार आगे बढ़ती रहीं। उन्हें प्रमोशन मिलता रहा। 1993 में उन्हें सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) के पद पर नियुक्त किया गया। 2021 में वह इंस्पेक्टर (लिपिक) बनीं। 37 साल के अथक परिश्रम और काम के प्रति उनकी लगन ने उन्हें डीएसपी (लिपिक) के मुकाम तक पहुंचा दिया है। पुलिस झंडा दिवस के मौके पर उन्हें नए सितारे पहनाकर डीएसपी के रूप में प्रमोशन दिया गया। एक कांस्टेबल से डीएसपी के पद तक उनके पहुंचने को बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इसे महकमे में उनके धैर्य, मेहनत और लगन की मिसाल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री ने गांधी जयंती पर खादी आश्रम से की खरीदारी

समारोह में कंधों पर नए सितारे लगे तो मिथिला चतुर्वेदी भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक आए। मानों 37 साल पहले उस दोराहे पर पहुंचने की याद और फिर 37 सालों की मेहनत, मुश्किलों और संघर्षों की याद ताजा हो गई हो। समारोह में मौजूद लोग भी डीएसपी बनीं मिथिला चतुर्वेदी के प्रति सम्मान की भावना से भर गए। उन्होंने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके प्रति अपना यह सम्मान प्रकट किया।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *