Breaking
24 Nov 2026, Tue

150 साल में बदल गई जयपुर की चिकित्सा व्यवस्था, राजवैद्यों से रोबोटिक सर्जरी तक पहुंचा सफर

जयपुर
 उस दौर की कल्पना कीजिए, जब जयपुर की गलियों में राजवैद्यों के नुस्खे और परंपरागत उपचार ही सहारा थे। करीब 150 साल पहले सांगानेरी दरवाजे के बाहर खुले मेडिकल स्कूल में जब शवों की चीरफाड़ हुई, तो लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बाद महाराजा रामसिंह द्वितीय को स्कूल बंद कर विद्यार्थियों को आगरा भेजना पड़ा। सोचिए, जिस शहर में आधुनिक चिकित्सा की राह इतनी कठिन थी, उसी ने वक्त के साथ खुद को गढ़ा। 1870 में कोलकाता की तर्ज और वायसराय लॉर्ड मेयो की याद में बने मेयो अस्पताल, जनाना अस्पताल और पहले मेडिकल कॉलेज से शुरू हुई यह यात्रा आज एसएमएस, जेके लोन, महिला चिकित्सालय व राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान होते हुए रोबोटिक सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण, 24 मंजिला आइपीडी टावर और रिम्स तक पहुंच गई है।

ये भी पढ़ें :  पंचायत चुनाव में जीत का BJP ने बनाया फॉर्मूला, दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

ऐसे मिला एसएमएस मेडिकल कॉलेज
मिर्जा इस्माइल की पहल से जयपुर को देशी रियासतों का पहला मेडिकल कॉलेज मिला। 20 अगस्त 1944 को डॉ. जीवराज मेहता बुलाए गए, महाराजा मानसिंह ने 13.50 लाख रुपए स्वीकृत किए और लॉर्ड वावेल ने शिलान्यास किया। 20 नवंबर 1946 को राजपूताना विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज में पहले वर्ष 50 सामान्य व 15 महिला सीटें थीं।

आयुर्वेद से आइपीडी टावर और रिम्स तक
जयपुर में आयुर्वेद की शुरुआत 1865 में महाराजा संस्कृत कॉलेज के विभाग से हुई: अगस्त 1946 में स्वतंत्र आयुर्वेद कॉलेज और 7 फरवरी 1976 को राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान बना, जिसे 2020 में मानद विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। आज एसएमएस में रोबोटिक सर्जरी और अंग प्रत्यारोपण जैसी अत्याधुनिक सेवाएं मौजूद हैं, जबकि 24 मंजिला आइपीडी टावर और रिम्स जयपुर की चिकित्सा यात्रा को नई ऊंचाई देने वाले अगले बड़े पड़ाव बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  Dhirendra Shashtri : जान से मारने की धमकी पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बरेली के अनस अंसारी को ललकार दी चुनौती, बोले- हम बरेली आएंगे और तुम्हारी ठठरी......

रास्ते में ही दम तोड़ देते थे मरीज
80 साल पहले कुछ नहीं था, नीम-हकीम और जड़ी-बूटियों के सहारे ही जिंदगी चलती थी। परिवहन के नाम पर सिर्फ बैलगाड़ी थी, जो हर किसी के बस की बात नहीं थी। मीलों पैदल चलकर अस्पताल मिलता था। बुजुर्ग तो रास्ते में ही दम तोड़ देते थे।
– चौथूराम शर्मा, भांकरोटा

ये भी पढ़ें :  WhatsApp फ्रॉड से बचाव के लिए साइबर क्राइम ब्रांच ने जारी की अहम एडवाइजरी

हमारे दौर में ऐसा नहीं था, अब बहुत बदल गया
आज का एसएमएस अस्पताल जो विशाल वटवृक्ष नजर आता है, हमारे दौर में वैसा नहीं था। उस समय अस्पताल की इमारत से लेकर सुविधाएं तक बेहद सीमित थीं। कभी इलाज के लिए तरसने वाला जयपुर आज चिकित्सा के क्षेत्र में जिस मुकाम पर खड़ा है, वह बदलाव देखकर दिल को सुकून मिलता है।
– मिर्जा मंजूर बैग, घोड़ा निकास रोड

बदला चिकित्सा का नक्शा
    1944: में पहला मेडिकल कॉलेज बना।
    13.50 लाख रुपए का खर्च आया था।
    1.63: हजार की लागत से बना था मेयो अस्पताल।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *