Breaking
26 Nov 2026, Thu

कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़ी केन्द्रीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कृषि विकास और किसान कल्याण से जुड़ी केन्द्रीय बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मप्र के संदर्भ में रखी अपनी बात

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। बैठक में मुख्यमंत्री डा. यादव ने मध्यप्रदेश के संदर्भ में खेती-किसानी के विकास और किसानों के कल्याण पर अपनी बात रखी।

बैठक में प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल तथा किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें :  मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: होमगार्ड का कॉलऑफ खत्म, अब पूरे साल मिलेगा रोजगार

बैठक में कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े सभी लंबित एवं प्रस्तावित विषयों/योजनाओं सहित मध्यप्रदेश के हितों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, अपर मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) नीरज मंडलोई सहित केंद्र एवं राज्य शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

मीडिया से चर्चा

बैठक के बाद नई दिल्ली में ही स्थानीय मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि आज कृषि भवन में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक कर मध्यप्रदेश में कृषि और ग्रामीण विकास के कई सकारात्मक प्रस्तावों पर चर्चा की। निश्चित रूप से बैठक में हुए प्रस्तावों से ग्रामीण विकास की योजनाओं को गति मिलेगी, साथ ही कृषि से जुड़े सरस मेले और अन्य लंबित मुद्दों को भी गति मिलेगी। वहीं, ग्रामीण समृद्धि की दृष्टि से क्लस्टर बनाने की नीतियां धरातल पर उतरेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का दीर्घ अनुभव हमें मुख्यमंत्री होने के नाते मिला है, इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री के रूप में उनके अनुभव का लाभ हमें मिल रहा है। आज राज्य सरकार में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल एवं एदल सिंह कंषाना सहित सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज सकारात्मक बैठक हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान का धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें :  बैकुंठपुर खरबत रेलवे फाटक के पास ट्रेन से काटकर 13 गौ वंशो की मौत

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *