राज्यपाल को 77वें संविधान दिवस पर विधानसभा का प्रकाशन “विधायिनी” किया भेंट
भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल को विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधानसभा पत्रिका “विधायिनी” का विशेषांक गुरूवार को लोकभवन में भेंट किया। राज्यपाल का लोकभवन पहुँच पुष्पगुच्छ भेंट कर विधानसभा अध्यक्ष ने अभिनंदन किया।
राज्यपाल पटेल को विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने बताया कि 77 वें 'संविधान दिवस' के अवसर मध्यप्रदेश विधानसभा द्वारा विशिष्ट पहल की गई है। उन्होंने बताया कि विधानसभा की पत्रिका 'विधायिनी' का विशेषांक तैयार किया गया है। अंक में संविधान पर विविध आलेख तथा संविधान निर्माण में मध्यप्रदेश के योगदान की जानकारी संकलित की गई है। विशेषांक में मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित पांच विधानसभा अध्यक्षों एवं विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका के प्रतिनिधियों के विशिष्ट आलेख प्रकाशित किये गए हैं।
विशेषांक में संविधान सभा में मध्यप्रदेश के वृहत्तर योगदान को रेखांकित करते हुए विशेष शोध सामग्री संकलित की गई है। मूल संविधान में समाहित 22 चित्र इस अंक को कलात्मक और संदर्भ की दृष्टि से महत्वपूर्ण बनाते हैं। अंक में विकसित भारत 2047 में एक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका सुनिश्चित करने के लिए संकल्प पत्र भी दिया गया है। अंक को व्यापक प्रसार प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल
दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण
सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।
वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है।
अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है।
सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे।
उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित।
आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं।
Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp)
Email- hrnewswriter@gmail.com