Breaking
27 Nov 2026, Fri

खजराना मंदिर विवाद में कार्रवाई की तैयारी, पुजारी समेत चार लोगों पर गिरेगी गाज

इंदौर

 खजराना मंदिर के गर्भगृह में विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला के नियमों का उल्लंघन कर प्रवेश व दर्शन करने के मामले में जिला प्रशासन ने एक्शन लिया है। इस मामले में खजराना मंदिर प्रबंधन के पुजारी सहित चार लोगों पर कार्रवाई की जा रही है। मंदिर के गर्भगृह की व्यवस्था देखने वाले पुजारी पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मंदिर के सुरक्षा अधिकारी रवि प्रकाश पर एक्शन होगा।

कलेक्टर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हैं, उनके द्वारा मंदिर प्रबंधक घनश्याम शुक्ला और सहायक प्रबंधक गौरीशंकर मिश्रा को नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा जिस समय रूद्राक्ष शुक्ला गर्भगृह में गए थे उस समय डयूटी पर मौजूद सुरक्षाकर्मी को बर्खास्त किया जाएगा। मंदिर के गर्भगृह की पूजा व्यवस्था देखने वाले पुजारी भट्ट परिवार के दाेनों पंडितों को तलब किया गया है। उनसे इस घटना पर स्पटीकरण मांगा जाएगा।

ये भी पढ़ें :  निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ नियत समय अवधि में पूर्ण करें : मंत्री सिलावट

ये बोले जिम्मेदार

    रूद्राक्ष शुक्ला के मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश का मामला सामने आने के बाद इस मामले की जांच की जा रही है। पुजारी सहित चार लोगों पर कार्रवाई के निर्देश है। सुरक्षा एजेंसी पर आर्थिक जुर्माना लगेगा और ड्यूटी में मौजूद सुरक्षा गार्ड को बर्खास्त किया जाएगा। मंदिर के गर्भ गृह में कोविड के समय से दर्शनार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित है। विशेष अनुमति पर ही गर्भगृह में प्रवेश दिया जाता है।भविष्य में मंदिर के गर्भगृह में अनावश्यक न हो इसके लिए कड़े नियम बनाए जाएंगे। – गौरी शंकर मिश्रा, सहायक प्रबंधक, खजराना मंदिर प्रबंधन समिति

ये भी पढ़ें :  किसानों को कम दरों पर उपलब्ध कराई जा रही है बीज, फर्टिलाइजर और मशीनरी की उपलब्धता

यह है पूरा मामला
क्षेत्र क्रमांक तीन के विधायक गोलू शुक्ला के पुत्र रुद्राक्ष शुक्ला एक बार फिर मंदिर के नियमों के उल्लंघन को लेकर चर्चा में हैं। एक बहुप्रसारित वीडियो में दावा किया गया है कि बुधवार रात विधायक पुत्र शहर के प्रसिद्ध खजराना गणेश मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में दर्शनार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध है। इसके बावजूद रुद्राक्ष न केवल गर्भगृह में दाखिल हुए, बल्कि भगवान की प्रतिमा और पुजारी के साथ रील भी बनाई।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में दीपावली पर टूटा रजिस्ट्री का पुराना रिकॉर्ड, राजनांदगांव सबसे आगे

 

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *