Breaking
28 Nov 2026, Sat

ट्विशा शर्मा केस में पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत पर 1 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

भोपाल
ट्विषा शर्मा की मौत के मामले में मध्य प्रदेश की पूर्व जज गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर एक दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। सुप्रीम कोर्ट की सूची के अनुसार, उनकी याचिका एसएलपी (क्रिमिनल) नंबर 22697/2026 को एक दिसंबर 2026 के लिए सूचीबद्ध किया गया है।

हालांकि, याचिका की सुनवाई उस दिन के लिए जारी आदेशों के अधीन रहेगी। मामले में गिरिबाला सिंह ने मध्य प्रदेश शासन के विरुद्ध जमानत की मांग की है। फिलहाल सुनवाई होने और याचिका पर किसी निर्णय की पुष्टि नहीं हुई है। 

13 मई को सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए किया संपर्क
सीबीआई के हलफनामे के मुताबिक 12 मई की रात ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। इसके अगले दिन 13 मई को सास गिरिबाला सिंह ने घटना से संबंधित अवधि के सीसीटीवी फुटेज हासिल करने के लिए एक टेक्निशियन से फोन पर संपर्क किया। जांच एजेंसी का आरोप है कि उन्होंने 12 मई को ट्विशा की आवाजाही की जानकारी जुटाने के लिए एक्सप्रेशन ब्यूटी पार्लर की संचालिका से भी संपर्क किया। इसके बाद अपने प्रतिनिधियों को भेजकर पार्लर की सीसीटीवी फुटेज भी हासिल की गई। CBI ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि ये गतिविधियां साक्ष्यों को प्रभावित करने और मामले की जांच की दिशा बदलने की कोशिश की आशंका पैदा करती हैं।

ये भी पढ़ें :  ट्विशा शर्मा केस में बड़ा मोड़, हाईकोर्ट ने सेकंड पोस्टमार्टम को दी मंजूरी

भोपाल से दिल्ली ट्रायल ट्रांसफर करने का समर्थन
ट्विशा के पिता नवनीधि शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मुकदमे की सुनवाई भोपाल से दिल्ली स्थानांतरित करने की मांग की है। CBI ने अपने जवाब में इस मांग का समर्थन किया है। एजेंसी का कहना है कि आरोपी पक्ष का न्यायिक और कानूनी व्यवस्था से जुड़ा प्रभावशाली पृष्ठभूमि है। गिरिबाला सिंह रिटायर्ड जिला जज हैं जबकि उनके बेटे और आरोपी पति समर्थ सिंह पेशे से वकील हैं।

ये भी पढ़ें :  ट्विशा शर्मा केस में बढ़ा दबाव, CM हाउस पहुंचे परिजन, दामाद और समधन पर कार्रवाई की मांग

CBI ने आशंका जताई है कि इस प्रभाव के चलते भोपाल या एमपी में गवाहों को प्रभावित करने अथवा उन पर दबाव डालने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। एजेंसी के अनुसार निष्पक्ष सुनवाई सुनिश्चित करने के लिए मुकदमे को दिल्ली स्थानांतरित करना उचित होगा।

सास और पति के खिलाफ दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
सीबीआई ने मामले की जांच के बाद 17 अगस्त को गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया था। ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई की रात भोपाल स्थित आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी। उनके परिजनों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए थे। मामले की जांच बाद में CBI को सौंपी गई।

Share

By News Writer Editor

सतीश शर्मा – वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक, न्यूज़ राइटर पोर्टल दो दशकों का पत्रकारिता अनुभव, निष्पक्ष पत्रकारिता और जनसरोकारों के प्रति समर्पण सतीश शर्मा पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं। वे विगत 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए जनहित, सामाजिक सरोकारों और जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाते आ रहे हैं। पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, अनुभव और समाचारों की गहरी समझ ने उन्हें इस क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है। वर्तमान में वे न्यूज़ राइटर पोर्टल के संपादक के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनका उद्देश्य आम जनता की आवाज को मंच प्रदान करना, महत्वपूर्ण घटनाओं और मुद्दों को निष्पक्षता के साथ पाठकों तक पहुंचाना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखना है। अपने दो दशक के पत्रकारिता सफर में उन्होंने सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर लेखन एवं समाचार संकलन के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। सतीश शर्मा का मानना है कि पत्रकारिता केवल समाचार प्रकाशित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। एक पत्रकार का दायित्व है कि वह सच्चाई को सामने लाए, जनता की समस्याओं को आवाज दे और समाज को जागरूक बनाने में योगदान करे। उनकी पत्रकारिता का मूल मंत्र है – सत्य, निष्पक्षता, विश्वसनीयता और जनहित। आज भी वे इसी उद्देश्य और सकारात्मक सोच के साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। Editor- +91 6268-341617 (WhatsApp) Email- hrnewswriter@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *