Breaking
22 Nov 2026, Sun

पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई, बाप-बेटा दरिया में डूबे, हुई मौत

पठानकोट
पठानकोट में बहते चक्की दरिया में दर्दनाक हादसा होने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार चक्की दरिया में पूजा सामग्री प्रवाह करने गए बाप-बेटा दरिया में डूब गए। एन.डी.आर.एफ. और पुलिस द्वारा दरिया में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान पिता का शव बरामद कर लिया गया है। उनकी पहचान विनय महाजन निवासी बसंत कॉलोनी के रूप में हुई है और बेटे की तलाश अभी जारी है।  

ये भी पढ़ें :  मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर में कमी के लिये समन्वित प्रयास आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मौके पर मौजूद मौहल्ले के लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि दोपहर के समय बाप-बेटा पूजा सामग्री प्रवाह करने के लिए चक्की दरिया के पास आए थे। कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वह घर न पहुंचे तो परिवार द्वारा उनकी तलाश शुरू की गई। परिवार ने चक्की दरिया के किनारे उनकी स्कूटी देखी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को जानकारी दी।   

ये भी पढ़ें :  होर्मुज मिसाइल हमले पर भारत का कड़ा रुख, भारतीय नाविक की मौत के बाद ईरानी राजनयिक तलब

पुलिस द्वारा एन.डी.आर.एफ. की टीम के साथ चक्की दरिया में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्हें विनय महाजन का शव बरामद हुआ। लोगों का कहना है कि पूजा सामग्री प्रवाह करते समय उनका पैर फिलसने से यह हादसा हुआ लगता है। अभी भी एन.डी.आर.एफ. की टीम द्वारा विनय महाजन के बेटे की तलाश की जा रही है पर पानी का बहाव तेज होने के चलते इसमें समय लग सकता है। 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *