Breaking
23 Nov 2026, Mon

देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर शहर स्थित चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग पर एक युवक हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हो गया

देवास
देवास-इंदौर रेलवे ट्रैक पर शहर स्थित चाणक्यपुरी रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार दोपहर एक युवक देवास स्टेशन से इंदौर की ओर जा रही रामेश्वरम-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस के सामने खड़ा हो गया। उसे देख चालक ने कई बार हार्न बजाया लेकिन वो नहीं हटा, बाद में चालक ने ट्रेन को रोक दिया।

ये भी पढ़ें :  कलेक्टर का सिंघम अवतार: RI और पटवारी निलंबित, तहसीलदार को फटकार, रेवेन्यू डिपार्टमेंट पर कड़ी टिप्पणी

ठोस कारण नहीं आया सामने
युवक को गेटमैन ने पकड़ लिया, बाद में उससे पूछताछ की गई लेकिन कोई ठोस कारण सामने नहीं आ सका। जानकारी के अनुसार ट्रेन 20497 रेलवे स्टेशन से दोपहर करीब 3.20 बजे रवाना होकर करीब पौन किमी दूर रेलवे क्रासिंग चाणक्यपुरी के समीप पहुंची, उस दौरान क्रासिंग बंद था।

ये भी पढ़ें :  CM मोहन का बड़ा एलान: हटा का नाम बदला, अब नए नाम से होगा जाना, 405 करोड़ के विकास कार्यों का उद्घाटन

युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं
एक युवक रेलवे ट्रैक पर खड़ा था जो हट नहीं रहा था। इसके कारण चालक ने ट्रेन को रोक दिया। बाद में पूछताछ में युवक ने कहा उसे कोई मारना चाहता है। इस दौरान गेट मैन के साथ झूमाझटकी भी हुई। सिविल लाइन पुलिस थाने के एसआई अरुण ने बताया जानकारी में यह सामने आया है कि युवक किसी बात को लेकर परेशान है, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, बाद में वो चला गया था।

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *