Breaking
25 Nov 2026, Wed

पुणे में तेंदुए के हमले से हड़कंप, महिला की मौत से स्थानीय लोगों में रोष

पुणे
पुणे के जुन्नर तालुका के पिंपरी पेंढार इलाके में बुधवार तेंदुए के हमले से एक बार फिर दहशत का माहौल है। आज सुबह करीब 5:30 बजे पीर पाट इलाके में तेंदुए ने 42 वर्षीय एक महिला पर हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। यह पहली घटना नहीं है जब इस क्षेत्र में तेंदुए ने हमला किया है। इससे पहले भी तेंदुए ने कई बार बच्चों पर हमले किए हैं, इससे लोगों में भय का माहौल है। इस बार की घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। स्थानीय लोगों की प्रशासन से मांग है कि “या तो हमें गोली मार दो या तेंदुए को गोली मारो”। तेंदुए के लगातार हमलों से स्थानीय लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है। लोग अपने घरों से निकलने में डर रहे हैं। किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए प्रशासन को तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें :  गुजरात में 10 घंटे का वर्किंग डे मंजूर, महिलाओं को नाइट शिफ्ट की अनुमति; संशोधन बिल पास

इससे पहले पुणे में ही तेंदुए ने शौच के लिए जा रहे एक बच्चे पर हमला कर दिया था। इस घटना को लेकर जुन्नर क्षेत्र के उप वन संरक्षक अमोल सतपुते ने बताया था कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जब बच्चा शौच के लिए गया था, तो उस दौरान तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया और उसे खेतों के अंदर ले गया। बाद में बच्चे का शव मिला, जिस पर गंभीर घाव थे।

ये भी पढ़ें :  Tata Nexon के नए मॉडल की टेस्टिंग शुरू, बदलेगा SUV का डिजाइन; मिलेंगे कई खास फीचर्स

आपको बताते चलें इन दिनों देश के विभिन्न हिस्सों में भेड़िया, तेंदुए और सियार के हमलों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इन हमलों में अनेक लोग अपनी जान गवा चुके हैं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सरकार इन घटनाओं को गंभीरता से ले रही है और वन विभाग के माध्यम से लगातार उपाय किए जा रहे हैं। हालांकि, इसके बाद भी इन हमलों में कमी नहीं आ रही है।

ये भी पढ़ें :  जडेजा, बुमराह, श्रेयस और अन्य: 6 दिसंबर को जन्मे 5 भारतीय क्रिकेटरों के रिकॉर्ड्स पर डालें नजर

 

Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *